{"_id":"6add140a62ae577e380fb165","slug":"army-soldier-swindled-out-of-one-lakh-rupees-via-qr-code-woman-defrauded-of-271-lakh-rupees-under-the-pretext-of-a-work-from-home-job-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143007-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्यूआर कोड भेजकर सेना के जवान से एक लाख रुपये ठगेवर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 2.71 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्यूआर कोड भेजकर सेना के जवान से एक लाख रुपये ठगेवर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 2.71 लाख ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। जिला अदालत में कथित फर्जी जमानती बनकर आरोपी को जमानत दिलाने के मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अदालत ने फर्जी जमानती और उसकी पहचान करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मामला स्टेट बनाम आशीष कुमार निषाद व अन्य से जुड़ा है। अदालत के अनुसार, 13 जनवरी 2022 को सेक्टर-20 निवासी आशीष कुमार की जमानत के लिए किशनगढ़ निवासी संजय कुमार के नाम पर जमानती बांड और अन्य दस्तावेज पेश किए गए थे। इसके आधार पर आरोपी को जेल से रिहा कर दिया गया।
समन पर पेश हुए असली संजय कुमार
सुनवाई के दौरान संजय कुमार अदालत में पेश हुए। उन्होंने बयान दिया कि उन्होंने आशीष की जमानत नहीं दी थी। उन्होंने जमानती बांड पर हस्ताक्षर करने और आधार कार्ड को अपना मानने से भी इनकार किया। तहसीलदार को दिए सत्यापन आवेदन पर भी उन्होंने अपने हस्ताक्षर होने से इनकार किया।
विज्ञापन
पहचानकर्ता की भूमिका भी जांच के दायरे में
शिकायत के अनुसार, संजय बनकर पेश हुए व्यक्ति की पहचान सेक्टर-20 निवासी आशु ने करवाई थी। आशीष की जमानत 18 अगस्त 2026 को गैरहाजिरी के कारण रद्द हुई थी। उसने 12 अक्टूबर को आत्मसमर्पण कर दोबारा जमानत याचिका दाखिल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।