फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Morning procession taken out with devotion and enthusiasm

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली प्रभात फेरी

Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Morning procession taken out with devotion and enthusiasm
फोटो नंबर-05प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान खुशी सैनी के निवास पर लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्था संरक्षक चेतन जिंदल ने हरे कृष्णा हरे मुरारी के उद्घोष के साथ यात्रा रवाना की। श्रद्धालु ढोल, मृदंग और मंजीरों की धुन पर भजन गाते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। प्रधान भूपेश संघी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सुख-शांति, भाईचारे और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed