{"_id":"6aa83fba0e9aea395b0bb7d4","slug":"do-not-resort-to-high-handedness-in-land-disputes-follow-the-legal-path-sp-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145296-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दबंगई नहीं, कानून का रास्ता अपनाएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दबंगई नहीं, कानून का रास्ता अपनाएं : एसपी
विज्ञापन
नारनौल। भूमि संबंधी विवादों के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आमजन से कानून और निर्धारित प्रक्रिया अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जमीन की पैमाइश, सीमांकन, हिस्सेदारी, मालिकाना हक और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े मामलों का समाधान संबंधित राजस्व विभाग या सक्षम न्यायालय के माध्यम से ही कराया जाना चाहिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी पक्ष पर दबाव बनाना, धमकी देना, बल प्रयोग करना या कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद होने पर सबसे पहले पटवारी, कानूनगो या तहसीलदार से संपर्क करना चाहिए। संबंधित दस्तावेजों के साथ लिखित आवेदन देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जा सकती है। जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड की जांच, पैमाइश और निशानदेही की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
दीपक कुमार ने कहा कि भूमि विवादों में दबंगई और धमकी के लिए कोई जगह नहीं है। शांति भंग करने या आपराधिक तरीके से दबाव बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से विवाद को टकराव न बनाने और किसी के उकसावे में न आने की अपील की। धमकी, मारपीट या जबरदस्ती होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया।