फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Amid the festive buzz of Diwali, markets face traffic congestion; no restrictions imposed on four-wheeled vehicles.

Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली की रौनक के बीच बाजारों में जाम, चौपहिया वाहनों पर नहीं लगी रोक

Mon, 02 Nov 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amid the festive buzz of Diwali, markets face traffic congestion; no restrictions imposed on four-wheeled vehicles.
फोटो नंबर-24चौपहिया वाहन के कारण बाजार में लगा जाम। संवाद
नारनौल। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है लेकिन चौपहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही लोगों के लिए परेशानी बन गई है। बाजारों में अस्थायी दुकानें सज गई हैं और सड़कों पर ग्राहकों की भीड़ है जिससे रास्ते पहले ही संकरे हो गए हैं। ऐसे में एक चौपहिया वाहन के घुसते ही जाम लग जाता है और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

शहर के आजाद चौक, महावीर मार्ग, पुल बाजार और मानक चौक में जाम की समस्या सबसे ज्यादा है। चौपहिया वाहनों के आने से पैदल चलने वालों और दोपहिया चालकों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिलता। इसका असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है, क्योंकि जाम के कारण ग्राहक आसानी से दुकानों तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

हर साल दीपावली पर बाजारों को जाम से राहत दिलाने के लिए चौपहिया वाहनों के प्रवेश का समय तय किया जाता है। इसके तहत सुबह आठ से दस बजे तक और शाम सात बजे के बाद ही वाहनों को बाजार में आने की अनुमति रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रमुख रास्तों पर नाके भी लगाए जाते हैं। इस बार खरीदारी शुरू होने के बावजूद यातायात पुलिस ने अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं की है। इसलिए दुकानदारों और आमजन ने मांग की है कि जल्द प्रवेश का समय तय किया जाए और प्रमुख बाजारों में नाके लगाए जाएं।
बाक्स
दीपावली को देखते हुए बाजार में चौपहिया वाहनों का समय तय होना चाहिए। इनके कारण घंटों जाम रहता है जिससे आमजन और दुकानदार दोनों परेशान होते हैं।-जयप्रकाश, दुकानदार, महावीर मार्ग
...........

जाम के कारण ग्राहकों का आजाद चौक तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यह मुख्य बाजार है जहां चारों तरफ से लोग खरीदारी करने आते हैं। चौपहिया वाहनों की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।

-मोहित जिंदल, व्यापारी, आजाद चौक
.............
वर्जन
दीपावली पर बाजारों में जाम न लगे, इसके लिए जल्द व्यवस्था लागू की जाएगी। चौपहिया वाहनों को रोकने के लिए महावीर चौक, होंडा चौक, पुरानी कचहरी और किला रोड पर नाके लगाए जाएंगे। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग के स्थान भी तय किए जाएंगे। -भगतसिंह, यातायात प्रभारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article