{"_id":"6aa9b2c2cd16b2e28d0ce4e6","slug":"president-kanvdeep-takes-oath-says-he-understands-the-struggles-of-young-lawyers-and-prioritizes-chambers-karnal-news-c-18-knl1018-992633-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अध्यक्ष कनवदीप ने ली शपथ, बोले- युवा वकीलों का दर्द समझता हूं, चैंबर प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अध्यक्ष कनवदीप ने ली शपथ, बोले- युवा वकीलों का दर्द समझता हूं, चैंबर प्राथमिकता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल की नई कार्यकारिणी ने अपना पदभार संभाल लिया है। मंगलवार को बार परिसर में ही शपथग्रहण समारोह आयोजन हुआ। जहां प्रधान कनवदीप सिंह समेत सभी छह पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेते ही अध्यक्ष कनवदीप सिंह ने कहा कि वे युवा वकीलों का दर्द समझते हैं, उन्हें चैंबर दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
समारोह में वरिष्ठ वकीलों और एसोसिएशन के पूर्व प्रधानों सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। आरओ सुरजीत नरवाल ने नए पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट दिए। वरिष्ठ वकील सतपाल चोपड़ा ने कनवदीप सिंह को प्रधान, संजय चौधरी और प्रीति राणा को उपप्रधान, चंद्रप्रकाश को सचिव, मोहित अरोड़ा को कोषाध्यक्ष और वंदना जैन को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई। मंच संचालन मोहिंद्र सलूजा ने किया।
इस अवसर पर पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल सदस्य प्रताप सिंह, वीरेंद्र पहल, चांदवीर मढाण, सुरजीत मढाण, देवेंद्र मान, नरेंद्र चीमा, आचरण सिंह, बीके जिंदल, मुनीष लाठर, मान सिंह राणा, नवीन शर्मा, परमजीत सिंह वड़ैच व बलदेव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर नए वकील को कार्यस्थल दिलाने की बनाएंगे योजना
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कनवदीप सिंह ने अपनी जीत को करनाल बार के प्रत्येक सदस्य के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आज वकालत में कदम रखने वाले युवा अधिवक्ताओं की सबसे गंभीर और बुनियादी समस्या चैंबर और कार्यस्थल की कमी है। जब एक नया साथी वकालत में आता है, तो उसके पास बैठने और काम करने की उचित जगह नहीं होती। हमारी नई कार्यकारिणी की सबसे पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता यही होगी कि इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जाए। हम आज ही से इस कार्य में जुट जाएंगे। शासन-प्रशासन और सरकार के सहयोग से जल्द से जल्द एक ठोस योजना तैयार की जाएगी ताकि हर युवा वकील को बैठने और अपने मुवक्किलों से मिलने के लिए समुचित चैंबर और सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराया जा सके।