{"_id":"6aa955163f4b6e644f023a0e","slug":"minister-bedi-message-to-officials-do-not-ignore-the-demands-of-sanitation-workers-they-are-part-of-our-family-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बेदी का अधिकारियों को संदेश, बोले- सफाईकर्मियों की मांगों की न करें अनदेखी, ये हमारे परिवार का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बेदी का अधिकारियों को संदेश, बोले- सफाईकर्मियों की मांगों की न करें अनदेखी, ये हमारे परिवार का हिस्सा
Tue, 15 Sep 2026 07:54 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:54 PM IST
सार
कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार किसी की भी हो, सफाई कर्मचारी हमारे परिवार के लोग हैं। आंदोलन खत्म करवाते समय कर्मचारियों के साथ जिन बातों और शर्तों पर सहमति बनी थी, उन्हें गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार बेदी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सफाई कर्मचारियों के दोबारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बीच हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों और ठेकेदारों को दो टूक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नजरअंदाज करने का कोई मतलब नहीं है। सरकार किसी की भी हो, सफाई कर्मचारी हमारे परिवार के लोग हैं। आंदोलन खत्म करवाते समय कर्मचारियों के साथ जिन बातों और शर्तों पर सहमति बनी थी, उन्हें गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए।
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए- मंत्री बेदी
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को कपिल कमल कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं देकर शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जिन शर्तों और बातों पर आंदोलन समाप्त हुआ है, उनमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी, सरकार या ठेकेदार को समझौते की शर्तों को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तय बातों को लागू करना जरूरी है। मंत्री के इस रुख के बाद सफाई कर्मचारियों की ओर से दोबारा हड़ताल की चेतावनी के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग पर समझौते को लागू करने का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान जन सेवा ही प्रभु सेवा की भावना से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को शाम सात बजे बूथ स्तर पर और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इसके साथ रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।
स्कूलों में होंगी भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताएं
मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि के तहत स्कूलों में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन, कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक बदलावों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
खंड स्तर पर निकलेंगी सेवा ज्योति कलश यात्राएं
बेदी ने बताया कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के तहत जिले के सभी खंडों से यात्राएं निकाली जाएंगी और एक स्थान पर एकत्रित होने के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता अभियान और रक्तदान जैसी गतिविधियां होंगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी खंडों में शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।