फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opportunity until September 12 for admission to vacant PG seats.

Jind News: पीजी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए 12 सितंबर तक मौका

Sat, 05 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Opportunity until September 12 for admission to vacant PG seats.
05जेएनडी21: फिजिकल काउंसिलिंग के तहत कॉलेज में दा​खिला लेने आए विद्यार्थी। संवाद
जींद। जिले के कॉलेजों में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए विद्यार्थियों के पास अब करीब एक सप्ताह का समय है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रवेश द्वार दोबारा खोला है। विद्यार्थी छह से 12 सितंबर तक प्रत्यक्ष काउंसिलिंग के माध्यम से खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित फीस के साथ 100 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा। दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज पहुंचकर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर फीस जमा करवानी होगी। दाखिला प्रवेश द्वार 29 अगस्त को दोबारा खोला गया था, जिससे विद्यार्थियों को नए सिरे से पंजीकरण और आवेदन में बदलाव का अवसर मिला। 30 अगस्त से पांच सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले का चरण था। सीटें नहीं भरने के कारण छह से 12 सितंबर तक अतिरिक्त अवसर दिया गया है। जिले के छह राजकीय और निजी कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों की लगभग 1000 सीटें हैं। दाखिले की अंतिम तारीख पहले 27 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 28 अगस्त किया गया था।
विज्ञापन


संत शिरोमणि श्री सैन भगत महाविद्यालय में सीटों की स्थिति
संत शिरोमणि श्री सैन भगत महाविद्यालय में पीजी के छह पाठ्यक्रमों की कुल 280 सीटें हैं। पहली मेधा सूची के बाद 176 सीटें आवंटित की गईं, जिनमें से 122 विद्यार्थियों ने फीस जमा की। एमए इकनॉमिक्स की 40 सीटों में से 13, एमए इंग्लिश में 21 और एमए हिंदी में 36 विद्यार्थियों ने फीस जमा की। एमकॉम में 26, एमएससी मैथमेटिक्स में 20 और पीजीडीसीए की 60 सीटों में से आठ विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय में रिक्त सीटें
राजकीय महिला महाविद्यालय में भी कई पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं। बीए आर्ट्स की 400 में से नौ, बीए इंग्लिश की 40 में से 23 और बीए ज्योग्राफी की 40 में से आठ सीटें खाली हैं। बीकॉम की 200 में से 126, बीसीए की 60 में से एक और बीएससी फिजिकल साइंस की 160 में से 115 सीटें रिक्त हैं। बीएससी मुख्य इन मैथ की 40 में से 22 और फिजिक्स की 30 में से 18 सीटें भी खाली हैं। पीजी में एमए इंग्लिश की 40 में से 17 और एमकॉम की 40 में से 12 सीटें रिक्त हैं।


विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में फिजिकल काउंसिलिंग में पहुंचकर फीस जमा करवाएं। विद्यार्थी समय सीमा का ध्यान रखते हुए दाखिला प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनका दाखिला हो सके।
--सत्यवान मलिक प्राचार्य, संत शिरोमणि श्री सैन भगत महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed