फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fertilizer, seed and pesticide sellers raised their voice in Jind.

Jind News: खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने जींद में उठाई सामूहिक आवाज

Sun, 06 Sep 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer, seed and pesticide sellers raised their voice in Jind.
06जेएनडी08: शहर के निजी होटल में आयोजित बैठक में शामिल हुए ऑल हरियाणा सीड पेस्टीसाइड फर्टिलाइजर
जींद। जिले के निजी होटल में ऑल हरियाणा सीड पेस्टीसाइड फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में खाद, बीज और कीटनाशक दवा विक्रेताओं की व्यावसायिक समस्याओं और अधिकारों को सामूहिक आवाज उठाई गई। बैठक उपप्रधान पवन गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें 18 जिलों के प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश के करीब 20 हजार लाइसेंसधारी थोक व रिटेल डीलर किसानों और सरकार के बीच अहम कड़ी हैं इसलिए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सभी सामूहिक मुद्दों को कृषि विभाग के निदेशक के समक्ष रखकर बातचीत के जरिये समाधान तलाशने का निर्णय लिया। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने और 4 अक्तूबर को रोहतक में बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन अमित गोयल ने की। उपप्रधान संजय सिंगला ने कहा कि एसोसिएशन प्रदेश के करीब 20 हजार लाइसेंसधारी डीलरों के अधिकारों व हितों की सामूहिक आवाज है और एकजुट होकर ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सकता है।
अमित गोयल ने कहा कि जिलों से आए प्रतिनिधियों ने जो विषय रखे हैं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है। इन मांगों को कृषि विभाग के निदेशक के सामने रखकर समाधान के लिए वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर मजबूती से पक्ष रखेगा।
बैठक के मुख्य आयोजक पवन गर्ग ने बताया कि संगठन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में 4 अक्तूबर को रोहतक में महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश के सभी करीब 20 हजार डीलरों की आम बैठक आयोजित करने की योजना है। इसमें मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में मुकेश गोयल, संदीप मलिक, श्रवण गर्ग, कुलदीप जिंदल, राधे गांधी, मुनीश बबलू, चिराग सिंगला, तरुण खत्री, सुरेंद्र उचाना, चंद्र मोहन गुप्ता, बलजीत पूनिया, प्रवेश बाल्यान, योगेश श्रद्धाना, राजकुमार गुप्ता सहित 18 जिलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed