फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man was attacked over a month-old feud; his chain and cash were snatched and his iPhone was broken.

Jind News: एक माह पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, चेन-नकदी छीनी, आईफोन तोड़ा

Sun, 06 Sep 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked over a month-old feud; his chain and cash were snatched and his iPhone was broken.
सफीदों। करीब एक माह पुरानी रंजिश के चलते 20-22 युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों पर युवक के गले से सोने की चेन और 23500 रुपये छीनने का आरोप है। आरोपियों ने युवक का आईफोन भी तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने चार नामजद समेत 20-22 अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सफीदों के केशव डांगी ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2026 की शुरुआत में देवेंद्र बुटानी, प्रवीन उर्फ थानिया, अमित मलिक और संजय बुटानी ने उनके साथ मारपीट की थी। बाद में यह मामला सुलझ गया था। 2 सितंबर 2026 को केशव का भाई देवेंद्र के कार्यालय पर हुक्का पीने गया। वहां आरोपियों ने उसे हुक्का भरने को कहा, मना करने पर गाली देकर भगा दिया। जब केशव कार्यालय पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

3 सितंबर 2026 की दोपहर केशव सिनेमा मार्केट के पास था। तभी आरोपियों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। देवेंद्र ने केशव के सिर पर बंदूक के बट से वार किया। करीब 20-22 युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन, 23500 रुपये और आईफोन 14 प्रो मैक्स छीनकर तोड़ दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed