{"_id":"6a9c5ea6901aab346c069156","slug":"240-boxers-showcased-their-prowess-at-the-cbse-north-zone-boxing-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-159777-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में 240 मुक्केबाजों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में 240 मुक्केबाजों ने दिखाया दम
Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी22: बाक्सिंग प्रतियोगिता में रिंग में खिलाड़ियों को उतारते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। भंभेवा स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता चल रही है। शनिवार को इसके पहले दौर के मुकाबले पूरे हुए। इसमें पांच राज्यों और एक केंद्र शासित क्षेत्र से 240 मुक्केबाजों ने भाग लिया।
इनमें लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के खिलाड़ी शामिल थे। रविवार को कई भार वर्गों में अंतिम मुकाबले होने की संभावना है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले हो रहे हैं। अंडर-14 में 28 से 42 किलोग्राम भार वर्ग के मुक्केबाज रिंग में उतरे। अंडर-17 में 46 से 70 किलोग्राम और अंडर-19 में 46 से 91 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले हुए। स्कूल अध्यक्ष कल्याण सिंह संधु ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने अनुशासन और खेल भावना से मुकाबले खेलने के लिए प्रेरित किया। संधु ने कहा कि खेल में जीत-हार के साथ नियमों का पालन और बेहतर प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण है।
इंसेट
प्रथम दौर के विजेता
पहले दौर के मुकाबलों में कई मुक्केबाजों ने जीत दर्ज की। 60-64 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के प्रताप पब्लिक स्कूल के कुशल दहिया विजेता रहे। 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के निशांत ने जीत हासिल की। जीएमएसएस गणौर के आर्यन ने 44-46 किलोग्राम भार वर्ग का मुकाबला जीता। तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में विजयी रहे।