फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven employees, including the village head, dismissed; 20 detained for snatching a broom during a cleanliness drive.

Hisar News: प्रधान समेत सात कर्मचारी बर्खास्त, सफाई के दौरान झाड़ू छीनने पर 20 हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven employees, including the village head, dismissed; 20 detained for snatching a broom during a cleanliness drive.
राजगुरु मार्केट में कचरा उठान का विरोध करते हुए झाड़ू छीनकर ले जाती हड़ताली कर्मचारी।
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू समेत महिला कर्मचारी मंजीत कौर और पांच अन्य कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों पर हड़ताल के साथ तोड़फोड़ और हंगामे की अगुवाई करने का आरोप है। सभी को तीन सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। वहीं, राजगुरु मार्केट में सफाई अभियान के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों से झाड़ू छीनकर काम रुकवाने के प्रयास के मामले में 15-20 कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बर्खास्त कर्मचारियों में प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू, मंजीत कौर, नीरज, सोहन लाल, विजेंद्र, राजेंद्र और फौजी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला कर्मचारी मंजीत कौर को भी बर्खास्त किया गया है। चार अन्य कर्मचारियों को 12 घंटे का नोटिस देकर मंगलवार सुबह तक ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर नहीं लौटने पर उन्हें भी बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में सफाई अभियान के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों ने एजेंसी के कर्मचारियों से झाड़ू छीन ली और कुछ देर हंगामा कर सफाई कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने 15-20 कर्मचारियों को हिरासत में लिया।
सोमवार को नगर निगम की दो टीमों ने 48 गाड़ियों के जरिए शहर के 12 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाया। जोन एक में वार्ड नंबर एक से पांच और नौ तथा जोन दो में वार्ड नंबर 11 से 15 और 17 से कचरा एकत्रित किया गया। दोनों जोन में 24-24 गाड़ियां लगाई गईं।
38 अनुबंधित चालकों को भी मिल चुका नोटिस
नगर निगम प्रशासन ने शुरुआत में सभी कर्मचारियों को सामान्य नोटिस जारी किया था। इसके बाद 38 अनुबंधित चालकों को नोटिस दिए गए। निगम की अलग-अलग ब्रांचों में काम करने वाले कर्मचारियों के सीट छोड़कर गायब होने पर उन्हें भी नोटिस जारी किए गए। निगम अधिकारियों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। अब रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं, उनके खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
इन स्थानों से उठाया गया कचरा
नगर निगम की टीम ने राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल, वाल्मीकि चौक और लक्ष्मी मार्केट के कचरा प्वाइंटों की सफाई करवाई। बुलडोजर की मदद से कचरा एकत्रित कर डंपरों में भरा गया और ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पहुंचाया गया। राजगुरु मार्केट में कई दिनों बाद अच्छी तरह सफाई होने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों ने भी कचरा उठवाने में सफाई कर्मचारियों का सहयोग किया।

कृष्णा नगर के मेन रोड से कचरा उठवाया गया
दिल्ली रोड से कृष्णा नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से भी सोमवार को पहली बार कचरा उठाया गया। यहां कई दिनों से कचरे के ढेर लगे थे और पूरे रास्ते पर कचरा फैलने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। सोमवार दोपहर तक मार्ग की पूरी सफाई कर दी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed