{"_id":"6aa2fd1b25ffdfd1bb0dca24","slug":"sentence-to-be-pronounced-today-for-the-man-convicted-of-raping-a-minor-after-taking-her-to-gujarat-hisar-news-c-21-hsr1020-949142-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाबालिग को गुजरात ले जाकर दुष्कर्म के दोषी को आज सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाबालिग को गुजरात ले जाकर दुष्कर्म के दोषी को आज सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाकर बंधक बनाकर करीब पांच महीने तक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सचिन को दोषी करार दिया है। सजा के लिए सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में बताया कि उसने 11वीं कक्षा पास की है। 1 मई 2022 को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया और एक कमरे में रखा। वहां वह उसे धमकाता था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मारपीट भी करता था। भागने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे लगभग पांच महीने तक वहां रखा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।
उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दी।अक्तूबर 2022 में पुलिस ने उसे गुजरात से बरामद किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज किया गया। अदालत ने सभी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया है।