फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A pledge to serve was taken; lamps of faith were lit.

Hisar News: सेवा का लिया संकल्प, आस्था के जले दीये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A pledge to serve was taken; lamps of faith were lit.

विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने जिला सचिवालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस दौरान शहर और जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
बाद में विधायक ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर जलाए गए दीपों का अवलोकन किया। विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के हर वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। सेवा केवल किसी व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि, प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं, युवा, महिलाएं और आमजन मिलकर सेवा कार्यों में भाग लें तो सकारात्मक बदलाव की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन जिला सचिवालय, रेलवे स्टेशन, तोरण द्वार, हांसी-भिवानी राजमार्ग, माता काली देवी मंदिर, गीता चौक, जैन मंदिर, राधा स्वामी सत्संग भवन, नागरिक अस्पताल, राजकीय महाविद्यालय, पृथ्वीराज चौहान किला, तहसील कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। उगालन, नारनौंद, प्याऊ माजरा, खेड़ी जालब और राखी शाहपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी दीप जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना समेत पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर राजेश ठकराल, डीसी राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हिमांशु चौहान, दिनेश भूटानी, सुभाष यादव समेत अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed