फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PM Modi to be blessed with 2 million earthen lamps in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 20 लाख दीयों से पीएम मोदी को देंगे आशीर्वाद

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


17 सितंबर से शुरू होगी कार्यक्रमों की शृंखला, रक्तदान से लेकर स्कूलों में प्रतियोगिताएं व जनसेवक महाकुंभ तक होंगे आयोजन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत सेवा दिवस से होगी। इस दिन प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी से 20 लाख दीये जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने की योजना है। कुछ ऐतिहासिक स्थानों पर 50 हजार से एक लाख तक दीये जलाने की भी तैयारी की जा रही है।
पंचकूला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी। मोदी ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा व जनकल्याण की भावना को समाज तक पहुंचाना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत करीब 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र से रक्तदान शिविरों की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों में अलग-अलग दिन शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया ने भी कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया। अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने कहा कि इसे केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा व जनभागीदारी के अभियान के तौर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूलों से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचेगा अभियान

अभियान से युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूलों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को सम्मानित किया जाएगा। वडनगर से वाराणसी यात्रा भी प्रदेश के नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान एक दिन का रात्रि प्रवास भी प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 7 अक्तूबर को प्रदेश में सेवा ज्योति कलश यात्राएं आयोजित की जाएंगी जिनमें मंडल स्तर की यात्रा विधानसभा स्तर से होते हुए जिला पर पहुंचेंगी और सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed