फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Karyakarta Darbar will now be held daily at the BJP office.

Chandigarh-Haryana News: भाजपा के दफ्तर में अब रोज लगेगा कार्यकर्ता दरबार

विज्ञापन
15 सितंबर से 1 अक्तूबर तक प्रदेश पदाधिकारी सुनेंगे कार्यकर्ताओं की बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने हरियाणा में संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियमित ड्यूटी तय की है। इसके तहत 15 सितंबर से 1 अक्तूबर तक हर दिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष या प्रदेश मंत्री सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ता सीधे पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात, सुझाव और संगठन से जुड़े विषय रख सकेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनना नहीं है। उनके सुझाव और जमीनी स्तर की जानकारी संगठन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनेगी ताकि जरूरी विषयों पर समयबद्ध तरीके से समन्वय किया जा सके। पार्टी के अलग-अलग जिलों, मंडलों और बूथों से कार्यकर्ता अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं। नियमित पदाधिकारी की मौजूदगी से स्थानीय स्तर के विषय सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच सकेंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी बात संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित संवाद से प्रदेश नेतृत्व और संगठन की विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत 15 सितंबर को प्रदेश मंत्री रवि बतान से होगी। 16 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 17 सितंबर को प्रदेश मंत्री मीना चौहान और 18 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 19 सितंबर को लतिका शर्मा, 20 को जवाहर सैनी, 21 को सुनीता दुग्गल, 22 को रविंदर बलियाला, 23 को मदन चौहान, 24 को हरविंदर कोहली और 25 सितंबर को अमरपाल राणा पंचकमल में मौजूद रहेंगे। 26 सितंबर को प्रतिभा सुमन, 27 को भव्य बिश्नोई, 28 को नागेंद्र शर्मा, 29 को विकास दहिया, 30 सितंबर को लक्ष्मण यादव और 1 अक्तूबर को गुरप्रीत कौर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। भाजपा का कहना है कि इस व्यवस्था से जमीनी कार्यकर्ताओं और प्रदेश संगठन के बीच संवाद और समन्वय को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed