फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Risk of infection increases with the insertion of sharp objects and oil into the ear.

Bhiwani News: कान में नुकीली चीजें और तेल डालने से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection increases with the insertion of sharp objects and oil into the ear.
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों और उनके परिजनों को कानों की सही देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विशेषज्ञों ने कान में नुकीली चीजें डालने और घरेलू तेल इस्तेमाल करने से संक्रमण व सुनने की क्षमता प्रभावित होने के खतरे से सावधान किया।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शुभम महता ने बताया कि जानकारी के अभाव में लोग कानों से जुड़ी गंभीर गलतियां कर रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 20 से 30 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्होंने खुद कान साफ करने या घरेलू नुस्खे के कारण कान को नुकसान पहुंचाया है। खुजली या ईयरवैक्स निकालने के लिए माचिस की तीली, हेयरपिन, सुरक्षा पिन, चाबी और ईयरबड्स का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

नुकीली और सख्त चीजें कान की नाजुक नसों और ईयरड्रम यानी कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे पर्दा फटने का खतरा रहता है। कान में दर्द या सूखापन होने पर गर्म सरसों का तेल, तिल का तेल या अन्य घरेलू तरल पदार्थ डालना भी नुकसानदायक है। इससे कान में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार कान में तेल डालने से नमी बढ़ती है जिससे फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण तेजी से पनप सकता है। संक्रमण बढ़ने पर मवाद बनने के साथ सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कान में जमा वैक्स गंदगी नहीं बल्कि सुरक्षा कवच है जो धूल-मिट्टी और कीटाणुओं को अंदर जाने से रोकता है।
कान प्राकृतिक रूप से खुद की सफाई करने में सक्षम है। बोलने और चबाने के दौरान वैक्स धीरे-धीरे बाहर निकलता रहता है। ईयरबड्स या अन्य उपकरण कान में डालने से वैक्स बाहर निकलने के बजाय अंदर और पर्दे की ओर धकेल दिया जाता है। इससे कान बंद होने और सुनने में परेशानी हो सकती है।


ऐसे करें बचाव
कान में दर्द, खुजली या कम सुनाई देने पर घरेलू नुस्खा अपनाने के बजाय तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श लें। नहाने के बाद कान के बाहरी हिस्से को ही तौलिए से साफ करें और कान के छेद के भीतर कुछ न डालें। कान बहने या संक्रमण की स्थिति में नहाते समय रुई पर थोड़ा वैसलीन लगाकर कान के छेद को ढकें ताकि पानी अंदर न जाए। लंबे समय तक तेज आवाज में ईयरफोन का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed