{"_id":"6a9dc006c9ca7a184e03fda2","slug":"bawani-khera-receives-a-gift-of-seven-projects-worth-78-crore-a-spree-of-development-unleashed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156617-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानीखेड़ा में 78 करोड़ की सात परियोजनाओं की सौगात, विकास की झड़ी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानीखेड़ा में 78 करोड़ की सात परियोजनाओं की सौगात, विकास की झड़ी लगाई
विज्ञापन
भिवानी के बवानीखेड़ा में स्थित अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
भिवानी (बवानीखेड़ा)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में विकास संकल्प जनसभा में 78 करोड़ रुपये की सात विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने बवानीखेड़ा के 50 बेड के नागरिक अस्पताल के लिए 50 करोड़, रेवाड़ीखेड़ा में 33 केवी सब स्टेशन के लिए 16.50 करोड़ और खरक कलां में महिला कॉलेज भवन बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार तिगुनी गति से विकास कार्य कर रही है और बवानीखेड़ा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपये के विकास कार्य हुए हैं जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा 609 करोड़ 58 लाख रुपये था।
उन्होंने बताया कि एनएच-148बी का भिवानी-हांसी खंड 1322 करोड़ रुपये से पूरा हो चुका है। एनएच-709ए का निर्माण 749 करोड़ रुपये से कराया गया है। भिवानी-खरक एनएच-709ई को 169 करोड़ रुपये से चार मार्गीय बनाया गया है। मानहेरू-बवानीखेड़ा रेलवे लाइन का 413 करोड़ रुपये से दोहरीकरण निर्माणाधीन है जिसमें 12 किलोमीटर काम पूरा हो चुका है। खरक कलां में 29 करोड़ 47 लाख रुपये से जलघर और 21 करोड़ 27 लाख रुपये से सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी की लाइनिंग कराई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान के तहत हरियाणा उदय कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि सभी जिलों में मैराथन, साइक्लोथॉन और सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं तथा नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को राज्यस्तर पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आमजन से पांच अक्तूबर को हरियाणा पहुंचने वाली समरसता यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
जनसभा में पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, डीसी साहिल गुप्ता, प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, सीबीएलयू की कुलगुरु प्रो. दीप्ती धर्माणी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़ और नगर पालिका बवानीखेड़ा के चेयरमैन सुंदर अत्री मौजूद रहे।
सरकार ने पेयजल व सिंचाई व्यवस्था को किया मजबूत: श्रुति चौधरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 6000 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की सभी प्रमुख नहरों, चैनलों आदि का नवनिर्माण कराया जाएगा जिससे सभी टेलों तक पानी पहुंचेगा। बुटाना ब्रांच और सुंदर ब्रांच के कार्य क्रमश: 211 करोड़ और 190 करोड़ रुपये की लागत से मंजूर किए गए हैं।
सीएम नाडिया वैद्य की तरह लोगों की समस्याएं समझ लेते हैं: धर्मबीर सिंह
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सीएम नाडिया वैद्य की तरह लोगों की समस्याएं समझ लेते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम में भारी परिवर्तन हुआ है और बारिश कम हुई। टेल तक पानी पहुंचाने के स्थायी समाधान का काम शुरू हो गया है लेकिन त्वरित समाधान के लिए नहरों पर होने वाली चोरी रोकनी होगी और आगामी जून में पानी उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने होंगे। उन्होंने बवानीखेड़ा से निकल रहे फोरलेन मार्ग पर कस्बे में उतरने-चढ़ने की व्यवस्था करने तथा मुंढ़ाल में लड़कियों के लिए कॉलेज बनाने की मांग रखी।
विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने रखी इलाके की मांग
कार्यक्रम के संयोजक एवं बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की मांगें रखीं। इनमें बवानीखेड़ा अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने, 33 केवी सब स्टेशन बनाने, खरक कलां महिला कॉलेज भवन का निर्माण, स्टेडियम, नई सब्जी मंडी, सड़कों का रखरखाव, कम्युनिटी सेंटर, कस्बे में नया रेस्ट हाउस और नगरपालिका भवन बनाने तथा बवानीखेड़ा को उपमंडल का दर्जा देने की मांग शामिल रही।
मुख्यमंत्री ने बवानीखेड़ा के लिए लगाई विकास की झड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बवानीखेड़ा के 50 बेड के नागरिक अस्पताल का 50 करोड़ रुपये से नया भवन बनेगा। रेवाड़ीखेड़ा में 16.50 करोड़ रुपये से 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा और खरक कलां में महिला कॉलेज का भवन जल्द बनेगा। बवानीखेड़ा में जमीन उपलब्ध होने पर नई सब्जी मंडी बनाई जाएगी।
गांव बलियाली व जमालपुर में 90-90 लाख रुपये से ग्राम सचिवालय, बड़सी गुजरान व सैय में 90-90 लाख रुपये से बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। कलिंगा में 85 लाख रुपये से महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर और मंढाणा में 1.75 करोड़ तथा मुंढाल कलां में 80 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर बनेगा। सिरसा घोघड़ा में 19 लाख रुपये से पार्क बनेगा। कलिंगा में 24 करोड़ 47 लाख रुपये से जलघर का पुनर्निर्माण व विस्तार होगा।
जाटू लोहारी में भूमि उपलब्धता के आधार पर स्टेडियम, तिगड़ाना व धनाना में 50-50 लाख रुपये से खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बवानीखेड़ा में एक करोड़ रुपये से ई-लाइब्रेरी, दो करोड़ रुपये से महर्षि वाल्मीकि भवन और 50 लाख रुपये से महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से भवन बनाया जाएगा। नगरपालिका कार्यालय का नया भवन पांच करोड़ रुपये, महर्षि वाल्मीकि के नाम से स्टेडियम 15 करोड़ रुपये और लोक निर्माण विभाग का नया रेस्ट हाउस 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की डीएलपी के अधीन 13 सड़कों की 40.7 किलोमीटर लंबाई का रखरखाव संबंधित एजेंसी कराएगी। पीडब्ल्यूडी की डीएलपी के अधीन 68 सड़कों की 184.10 किलोमीटर लंबाई का रखरखाव भी एजेंसी करेगी। 94.5 किलोमीटर लंबी 47 सड़कों की 55 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 3.51 करोड़ रुपये से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरानी, 2.62 करोड़ रुपये से तैयार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा के भवन, गांव खेड़ा में 16.98 करोड़ रुपये से तैयार कैनाल रेस्ट हाउस के कार्यालय परिसर व स्टाफ आवासीय भवन तथा बवानीखेड़ा में 28.89 करोड़ रुपये से तैयार दो जलघरों के नवीनीकरण एवं जलापूर्ति वितरण नेटवर्क का उद्घाटन किया।
इसके अलावा प्रेम नगर में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दीनदयाल उपाध्याय 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल, नाथुवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 10.59 करोड़ रुपये की नई लिंक रोड और 4.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बलियाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।