फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 cases of cheating registered in board exams so far.

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षाओं में अब तक नकल के 13 मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
13 cases of cheating registered in board exams so far.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी पूरक तथा डीएलएड नियमित और री-अपीयर परीक्षाओं में अब तक नकल के 13 मामले दर्ज किए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी में कोताही पर एक उप-केंद्र अधीक्षक और 11 पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने मंगलवार को फरीदाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के दो केस दर्ज किए। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने झज्जर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सचिव उड़नदस्ते ने एक अक्तूबर को नूंह और पांच अक्तूबर को पलवल के परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा था जहां पलवल में नकल का एक केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक संचालित होने वाली सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड की मुख्य विषयों की परीक्षाओं के दौरान विभिन्न उड़नदस्तों ने अब तक नकल के कुल 13 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक उप-केंद्र अधीक्षक और 11 पर्यवेक्षकों को कार्यभार से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही अथवा निर्धारित नियमों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और उड़नदस्तों की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed