{"_id":"6adb00b8d574363543065319","slug":"teachers-mlc-election-voting-underway-across-17-districts-in-gorakhpur-faizabad-constituency-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद खंड के 17 जिलों में 79.01% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद खंड के 17 जिलों में 79.01% मतदान
Fri, 23 Oct 2026 12:08 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:08 PM IST
सार
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही गतिविधियां तेज हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए लाइन में लगे शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान चार बजे समाप्त हो गया। इस चुनाव में 17 जिलों के 200 मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाताओें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर कर्मचारी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी जगहों से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त होने की सूचना है।
विज्ञापन
79.01 फीसदी हुआ मतदान
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, कुल 79.01 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
गोरखपुर में भिड़े सपा प्रत्याशी और भाजपा समर्थक
गोरखपुर में मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के बाइट देने को लेकर भाजपा समर्थकों से नोकझोंक हो गई। भाजपा मंडल प्रभारी आशीष गुप्ता ने मतदान केंद्र परिसर के अंदर सपा प्रत्याशी के बयान देने पर विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए वहां माहौल गरमा गया।
विज्ञापन