फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special trains will run to Durg, Gorakhpur, Chhapra, and Mau during the festive season.

Gorakhpur News: त्योहारों पर दुर्ग, गोरखपुर, छपरा और मऊ के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run to Durg, Gorakhpur, Chhapra, and Mau during the festive season.
- नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन से होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली से दुर्ग, गोरखपुर, छपरा, मऊ और शेखपुरा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनका संचालन नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08751 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन एक से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08752 दो से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह, ट्रेन संख्या 02397 शेखपुरा जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन एक नवंबर को सुबह 11:30 बजे शेखपुरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02398 दो नवंबर को दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन दोपहर 2:45 बजे शेखपुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04022 छह और 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04021 सात और 14 नवंबर को सुबह सात बजे गोरखपुर से चलकर रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से तीन से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 12:20 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04057 निर्धारित दिनों में रात 10:10 बजे छपरा से चलकर अगले दिन शाम 5:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

मऊ-आनंद विहार मार्ग पर ट्रेन संख्या 05087 तीन और 10 नवंबर को रात 10:30 बजे मऊ से रवाना होकर अगले दिन शाम पांच बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05088 चार और 11 नवंबर को शाम 7:15 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन दोपहर दो बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed