{"_id":"6ae7ae320b71713f920e57c0","slug":"posing-as-a-farmer-heshe-executed-a-sale-deed-for-22-decimals-of-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1505229-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किसान बनकर 22 डिसमिल जमीन का कराया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किसान बनकर 22 डिसमिल जमीन का कराया बैनामा
Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। बूढ़ाडीह में किसान की मां के नाम दर्ज 22 डिसमिल पुश्तैनी जमीन को फर्जी आधार कार्ड, फोटो और जाति प्रमाणपत्र के सहारे 6.22 लाख रुपये में बैनामा कराने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि जालसाजों ने किसान की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीन पिपराइच क्षेत्र की एक महिला के नाम रजिस्ट्री करा दी। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने निबंधन कार्यालय के कर्मचारियों समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पिपराइच क्षेत्र के जंगल औराही निवासी वीरेंद्र ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के बूढ़ाडीह में उसकी मां के नाम 22 डिसमिल पुश्तैनी जमीन है।
दो अक्तूबर 2026 को वह खेत में धान की फसल कटवाने पहुंचे तो एक व्यक्ति ने बताया कि वह जमीन पहले ही बेच चुके हैं। पूछताछ पर उसने मोबाइल में बैनामे से संबंधित जानकारी दिखाई। पता चला कि आठ जनवरी 2026 को सदर तहसील, गोरखपुर में किसी दूसरे व्यक्ति ने वीरेंद्र बनकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी है।
विज्ञापन
वीरेंद्र के मुताबिक, बैनामे की नकल निकलवाने पर उसमें लगा फोटो और आधार कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति का मिला। जमीन की बिक्री के एवज में दर्ज 6.22 लाख रुपये भी उनके बजाय किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजे गए। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद