फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Officer-in-charge suspended on charges of detaining and harassing a bullion merchant at the police outpost.

यूपी: चोरी का सोना खरीदने के शक में सर्राफ को प्रताड़ित करने का आरोप, रुपये लेकर छोड़ा; एसएसपी ने किया निलंबित

Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
सार

मुन्ना वर्मा के अनुसार, पूछताछ और जांच में उनके खिलाफ चोरी के गहने खरीदने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इसके बावजूद उसे चौकी से जाने नहीं दिया गया। परिवार को जानकारी होने पर उन्होंने खजनी के भाजपा विधायक श्रीराम चौहान से संपर्क किया। विधायक के पीआरओ ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद भी सर्राफ को रात करीब 12 बजे तक चौकी में बैठाए रखा गया।

विज्ञापन
Officer-in-charge suspended on charges of detaining and harassing a bullion merchant at the police outpost.
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चोरी के गहने खरीदने के संदेह में सर्राफ को उनवल पुलिस चौकी में बैठाकर प्रताड़ित करने और रुपये लेकर रात में छोड़ने के आरोप में एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सर्राफ को चौकी में बैठाए जाने की अवधि, पूछताछ की प्रक्रिया और उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के साथ ही रुपये लेकर छोड़ने के आरोप की भी जांच शुरू कर दी है। मामला महादेवा बाजार के सर्राफ मुन्ना वर्मा से जुड़ा है। उन्होंने एक महिला से करीब दो ग्राम सोना खरीदा था।
विज्ञापन


इसी बीच खजनी पुलिस ने चोरी के गहने रखने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस को संदेह था कि महिलाओं से चोरी के गहने खरीदने में सर्राफ की भूमिका हो सकती है। इसी आधार पर मुन्ना वर्मा को पूछताछ के लिए शनिवार को उनवल चौकी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना वर्मा के अनुसार, पूछताछ और जांच में उनके खिलाफ चोरी के गहने खरीदने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इसके बावजूद उसे चौकी से जाने नहीं दिया गया। परिवार को जानकारी होने पर उन्होंने खजनी के भाजपा विधायक श्रीराम चौहान से संपर्क किया।

विधायक के पीआरओ ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद भी सर्राफ को रात करीब 12 बजे तक चौकी में बैठाए रखा गया। रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में मामला उठने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।


इसके बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि सर्राफ को चौकी में बैठाए जाने, पूछताछ की प्रक्रिया, उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और रुपये लेकर छोड़ने के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed