{"_id":"6ae7ae8ca25b3b3a71020ee9","slug":"jewelry-worth-one-lakh-stolen-from-a-woman-in-an-e-rickshaw-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1505240-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-रिक्शा से महिला के एक लाख के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-रिक्शा से महिला के एक लाख के जेवरात उड़ाए
Mon, 02 Nov 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के पर्स से करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक महिला ने अपने साथ मौजूद बच्चे के जरिये वारदात को अंजाम दिया। बच्चे ने पीड़िता को किसी तरह उलझाया और इसी दौरान आरोपी महिला ने पर्स में रखा लाल रंग का थैला निकाल लिया। उसमें सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की पायल और ब्रेसलेट थे। पीड़िता की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तारामंडल स्थित सिद्धार्थ इन्क्लेव निवासी जया त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर को वह रुस्तमपुर ढाला स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर गई थीं। वहां उन्होंने अपनी तीन पुरानी सोने की अंगूठियों में से दो का साइज बढ़वाया। एक पुरानी अंगूठी 21,600 रुपये में बेचकर 26,800 रुपये की नई अंगूठी खरीदी। इसके अलावा 3,900 रुपये की चांदी की पायल और 8,100 रुपये का चांदी का ब्रेसलेट भी लिया। इस दौरान उनके साथ पड़ोस में रहने वाली प्रेमलता तिवारी भी थीं।
जया ने बताया कि खरीदे गए जेवरात के साथ दो पुरानी सोने की अंगूठियां लाल रंग के थैले में रखकर पर्स में रख ली थीं। दोपहर करीब सवा दो बजे वह रुस्तमपुर ढाले से ई-रिक्शा पर बैठकर तारामंडल स्थित घर जा रही थीं। रास्ते में पीले रंग का सलवार-सूट पहने एक महिला अपने साथ एक बच्चा और एक बच्ची को लेकर ई-रिक्शा में सवार हुई। तारामंडल की तरफ ई-रिक्शा मुड़ने पर महिला बिना किराया दिए उतरने लगी। इसी दौरान उसके साथ मौजूद बच्चे ने अपना पैर जया की साड़ी में फंसा दिया। वह साड़ी ठीक करने में व्यस्त हो गईं। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर महिला ने उनके पर्स से लाल रंग का थैला निकाल लिया। कुछ देर बाद पर्स से थैला गायब होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब ई-रिक्शा के संभावित मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला और उसके साथ मौजूद बच्चों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना के समय ई-रिक्शा में मौजूद अन्य यात्रियों से भी जानकारी जुटा सकती है।