फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand for a one-way traffic system from Ghosh Company to Reti Road to tackle congestion during the festive season

Gorakhpur News: त्योहार पर जाम से निपटने के लिए घोष कंपनी से रेती रोड तक वन-वे की मांग

Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for a one-way traffic system from Ghosh Company to Reti Road to tackle congestion during the festive season
- व्यापारी सुरक्षा बैठक में उठे यातायात, अतिक्रमण और पुलिस पिकेट के मुद्दे
विज्ञापन

- सिनेमा रोड पर चारपहिया वाहनों का रास्ता बंद करने से व्यापार प्रभावित होने की जताई चिंता


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पुलिस लाइंस में शनिवार को एसपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने यातायात, अतिक्रमण, पुलिस पिकेट और व्यापारियों की समस्याएं उठाईं। पूर्व में की गई शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने सिनेमा रोड पर गणेश चौक से पहले चारपहिया वाहनों का रास्ता फिर बंद किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे चौराहे और बेयरिंग गली का कारोबार प्रभावित हो रहा है। संकरी गली में जाम लगने से मोहद्दीपुर और गोलघर जाने वाले लोगों को भी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी और महामंत्री पदम अग्रवाल ने दिवाली के तीन दिनों तक घोष कंपनी से रेती रोड तक जाम रोकने के लिए वनवे व्यवस्था लागू करने की मांग की। ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सिंह और रुस्तमपुर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित टिबरेवाल ने डिवाइडर में कट खोलने के लिए आभार जताया। साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर कट बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा कट पर वाहन खड़े कर दिए जाने से रास्ता बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव और संरक्षक विनोद राव ने वहां पुलिस पिकेट स्थापित करने और कॉम्प्लेक्स के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। रुस्तमपुर में अतिक्रमण करने वाले ठेले-खोमचे वालों को दूसरी जगह बसाने की मांग की गई। बैठक में मेराज अहमद ने रेती चौक पर पुलिस पिकेट लगाने और जाम की समस्या उठाई। आशीष शर्मा और संजय सिंघानिया ने व्यापारियों से जुड़े बकाया भुगतान की शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed