फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deepak Gupta was murdered for opposing smuggling in Mahua Chapi.

Gorakhpur News: गो तस्करी और नीट छात्र हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Deepak Gupta was murdered for opposing smuggling in Mahua Chapi.
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ चापी गांव निवासी नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में एसटीएफ ने फरार आरोपी जैद अली उर्फ जैद कुरैशी को रामपुर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की फील्ड इकाई गोरखपुर ने आठ अक्तूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे रामपुर के घेर मर्दान खां मोहल्ले में कार्रवाई कर उसे पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपी पर पशु तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह में उसकी जिम्मेदारी तस्करी के लिए सेकेंड हैंड पिकअप खरीदने और उसकी व्यवस्था करने की थी। मामले में इससे पहले बिहार से शिवम तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम जैद की तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि वह अपने गांव में मौजूद है। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर पिपराइच पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार, 15-16 सितंबर 2025 की रात गो तस्करी का विरोध करने पर आरोपियों ने दीपक गुप्ता की स्कूटी को पिकअप से टक्कर मारकर गिरा दिया था। इसके बाद उसका अपहरण कर मारपीट करते हुए जबरन पिकअप में बैठा लिया गया। कुछ दूर ले जाकर मेडिकल कॉलेज रोड पर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। वारदात के बाद आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए थे।
बिहार के तस्करों से था संपर्क
एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में जैद ने बताया कि वह साथियों के साथ पशु तस्करी करता था। उसका संपर्क बिहार के गोपालगंज और सिवान में सक्रिय नवाब नूर, जुबैर और उबैद से था। गिरोह के सदस्यों के बीच काम बंटे हुए थे। जैद तस्करी के लिए सेकेंड हैंड पिकअप खरीदने की जिम्मेदारी संभालता था। एसटीएफ के अनुसार, गोरखपुर में तस्करी के दौरान विरोध होने पर गिरोह के सदस्यों ने विरोध करने वालों को सबक सिखाने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में दीपक गुप्ता की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

अप्रैल में शिवम तिवारी हुआ था गिरफ्तार
एसटीएफ के विवरण के अनुसार, आठ अप्रैल 2026 को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में कार्रवाई कर शिवम तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा कंपनी की सफेद पिकअप बरामद हुई थी। वाहन का नंबर यूपी 57 बीटी 3599 है। जैद की गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed