{"_id":"6a9fa41225062c37820388eb","slug":"26-year-old-policewoman-posted-at-police-station-in-gorakhpur-fallen-victim-to-cyber-harassment-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खाकी' खुद साइबर उत्पीड़न का शिकार: महिला सिपाही का अश्लील फोटो-नंबर वायरल, केस दर्ज के बाद जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खाकी' खुद साइबर उत्पीड़न का शिकार: महिला सिपाही का अश्लील फोटो-नंबर वायरल, केस दर्ज के बाद जांच तेज
Tue, 08 Sep 2026 11:28 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:28 AM IST
सार
शहर के एक थाने में तैनात 26 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी साइबर उत्पीड़न का शिकार हो गई है। उसका अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर फेसबुक पर वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपराधियों पर कार्रवाई करने वाली पुलिसकर्मी खुद साइबर उत्पीड़न का शिकार हो गई। शहर के एक थाने में तैनात 26 वर्षीय महिला आरक्षी का अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर फेसबुक पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। फोटो और नंबर वायरल होने के बाद महिला सिपाही के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार अश्लील कॉल आने लगीं। कॉल करने वाले आपत्तिजनक बातें करने के साथ व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और फोटो भी भेज रहे हैं।
लगातार आ रही कॉल और मैसेज से परेशान महिला सिपाही ने मोबाइल बंद कर दिया। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तीन सितंबर को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलिया की रहने वाली महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को वह थाने में सरकारी काम कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर लगातार अनजान नंबरों से कॉल आने लगीं। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर भी अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने लगे।
विज्ञापन
एक कॉलर से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर महिला सिपाही का अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर डालकर लोगों को उससे अश्लील बातचीत के लिए उकसाया जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे कॉल और मैसेज कर रहे हैं।
फर्जी प्रोफाइल की जांच में जुटी पुलिस
महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच थाने के एक दरोगा को सौंपी गई है। पुलिस टीम फेसबुक आईडी, प्रोफाइल का यूआरएल और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। जमीन विवाद के चलते महिला सिपाही के पटीदारों पर भी संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।