फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yami Gautam Visits Patna Sahib Seeks Blessings Ahead of Movie Nayyi Navelli Release

यामी गौतम: 'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री, गुरुद्वारे में टेका माथा; फैंस से भी की मुलाकात

Sun, 04 Oct 2026 12:23 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

Yami Gautam Movie Nayyi Navelli: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब एक्ट्रेस पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं।

विज्ञापन
Yami Gautam Visits Patna Sahib Seeks Blessings Ahead of Movie Nayyi Navelli Release
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नई नवेली' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अब इस फिल्म की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं और वहां पटना साहिब गुरुद्वारे में जाकर प्रार्थना की। इस दौरान अभिनेत्री ने शहर में अपने फैंस से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


यामी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
पटना पहुंचने पर फैंस ने ढोल के साथ गर्मजोशी से  यामी गौतम का स्वागत किया। इसके बाद एक्ट्रेस पटना साहिब गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने पहुंचीं।

Yami Gautam Visits Patna Sahib Seeks Blessings Ahead of Movie Nayyi Navelli Release
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
एथनिक पहने नजर आईं यामी
इस दौरान अभिनेत्री ग्रीन कलर का सूट पहने नजर आईं। कुछ तस्वीरों में यामी गुरुद्वारे के अंदर बैठकर प्रार्थना करती हुई भी दिखाई दीं।

कब रिलीज होगी फिल्म 'नई नवेली'?
बता दें कि 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि फिल्म दशहरा से पहले रिलीज होगी। ऐसे में इसे कलेक्शन के लिए बाद की छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yami Gautam Visits Patna Sahib Seeks Blessings Ahead of Movie Nayyi Navelli Release
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म में यामी एक नए किरदार में नजर आएंगी। इसमें फैंटेसी, हास्य और एक्शन के साथ परिवार की कहानी को जोड़ा गया है। अभिनेत्री फिल्म में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो अवस्थी परिवार की नई बहू है। कहानी की शुरुआत एक नई शादीशुदा महिला के अपने नए घर में घुलने-मिलने से होती है। लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक अलग मोड़ लेती है। अब वह मोड़ क्या होगा यह तो फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा।
विज्ञापन

Yami Gautam Visits Patna Sahib Seeks Blessings Ahead of Movie Nayyi Navelli Release
नई नवेली ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
किसने किया फिल्म का निर्देशन?
फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

यामी गौतम और आदित्य धर: मुंबई छोड़ इस शहर में बसा कपल? 25 एकड़ में है दोनों का खूबसूरत आशियाना; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed