फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Theja Rio's feature film Angh won the Platform Competition at the 2026 Toronto International Film Festival

अंग: क्यों खास है नागालैंड की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म? टोरंटो फेस्टिवल में सम्मान पाकर पकड़ी ऑस्कर की राह

Mon, 21 Sep 2026 12:55 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Sep 2026 12:55 PM IST
सार

Film Angh won at Tiff: फिल्म ‘अंग’ को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड की फीचर केटेगरी में भी शामिल हो चुकी हैं। जानें इस फिल्म के बारे में..

विज्ञापन
Theja Rio's feature film Angh won the Platform Competition at the 2026 Toronto International Film Festival
फिल्म 'अंग' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागालैंड की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘अंग’ भारतीय सिने प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशबरी लाई है। फिल्म ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में खास मुकाम हासिल किया है। समारोह में इस फिल्म ने प्रतियोगिता का शीर्ष पुरस्कार ‘प्लेटफॉर्म प्राइज’ अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही यह फिल्म वर्ष 2027 के ऑस्कर पुरस्कारों की इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी के लिए सीधे तौर पर पात्र हो गई है।

विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक तेजा रियो की यह पहली फीचर फिल्म है। वहीं, फिल्म का निर्माण नैन्सी निसा बेसो ने किया है। इस साल प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता के लिए चुनी गई अंग एकमात्र भारतीय फिल्म है। अपने नाम किया।
विज्ञापन


फिल्म ‘अंग’ में क्या है खास? 

  • फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है। यह फिल्म एक बुजुर्ग कोन्याक गांव के मुखिया और उनके बेटे की कहानी है।
  • दोनों ऐसे समय में अपनी पैतृक आस्था और जीवनशैली को बचाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, जब उनके आसपास की दुनिया तेजी से बदल रही है।
  • तेजा रियो ने इस फीचर फिल्म को 2021 में बनी इसी नाम की अपनी लघु फिल्म से विकसित किया है।
  • 16 मिलीमीटर फिल्म पर शूट की गई अंग में स्थानीय नागा कलाकारों के साथ बाफ्टा पुरस्कार जीत चुके अभिनेता डगलस हेंशल भी नजर आएंगे।
  • फिल्म में परंपरा, आस्था, परिवार, स्मृतियों और सांस्कृतिक बदलाव के बीच के संबंधों को सामने रखा गया है।

Theja Rio's feature film Angh won the Platform Competition at the 2026 Toronto International Film Festival
फिल्म 'अंग' - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर के मंच तक पहुंचेगी फिल्म 
खास बात यह है कि टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्लेटफॉर्म प्राइज जीतने वाली चुनिंदा फिल्मों को ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में सीधे तौर से शामिल होने का मौका मिलता है। इस तरह यह फीचर फिल्म जल्द ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित मंच तक का सफर कर सकती है। 

फिल्म ‘अंग’ के बारे में 

  • फिल्म ‘अंग’ का निर्माण पहले एक शॉर्ट फिल्म के रूप में हुआ था।
  • इसे बाद एक फीचर फिल्म की तरह रिलीज किया गया।
  • यह फिल्म कोन्याक भाषा में बनाई गई है।
  • कोन्याक नागालैंड के कोन्याक समुदाय की प्रमुख भाषाओं में से एक है।
  • हालांकि भारतीय सिनेमा में इस भाषा में काफी कम फिल्मों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

Theja Rio's feature film Angh won the Platform Competition at the 2026 Toronto International Film Festival
तेजा रियो - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं फिल्म के निर्देशक? 
फिल्म का निर्देशन तेजा रियो ने किया है। वह नागालैंड के मशहूर फिल्ममेकर हैं। उन्होंने यूके स्थित नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल से पढ़ाई की है। उनके फिल्म निर्माण का अहम मकसद नॉर्थ-ईस्ट भारत की कहानियों और आवाजों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना रहा है। 'अंग' से पहले, रियो ने ‘डिसोसिएट’, ‘चेकपोस्ट’ और 'एडे ऑन ए संडे' जैसी शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट की थीं।

क्या बोले निर्देशक?
फिल्म की सफलता पर निर्देशक तेजा रियो ने कहा कि यह उनके और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद खास क्षण है। उन्होंने कहा कि फिल्म को अपने क्षेत्र, अपने लोगों और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम के साथ बनाया गया है। कार्यकारी निर्माता गौरव धिंगरा ने फिल्म को नागालैंड से निकली ऐसी दुर्लभ आवाज बताया, जिसे स्थानीय कलाकारों ने अपनी शर्तों पर सामने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed