फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shreyas Talpade to host new season of Sa Re Ga Ma Pa will work with kumar sanu and shankar mahadevan

सा रे गा मा पा: शो का होस्ट बनने पर क्या बोले श्रेयस तलपड़े? शंकर महादेवन और कुमार सानू का करेंगे सहयोग

Sat, 19 Sep 2026 09:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Sep 2026 09:58 AM IST
सार

Shreyas Talpade: अभिनेता श्रेयस तलपड़े जल्द ही एक नया शो होस्ट करने वाले हैं। आइए जानते हैं उन्होंने इस शो का होस्ट बनने पर क्या कहा है?
 

विज्ञापन
Shreyas Talpade to host new season of Sa Re Ga Ma Pa will work with kumar sanu and shankar mahadevan
श्रेयस तलपड़े - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता श्रेयस तलपड़े 'सा रे गा मा पा' के नए सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में, श्रेयस ने इस मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो का हिस्सा बनने और भारतीय संगीत की बड़ी हस्तियों के साथ स्टेज शेयर करने के मौके के बारे में बात की।
विज्ञापन

शो का होस्ट बनने पर क्या बोले श्रेयस?
इस मौके को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्रेयस ने कहा, 'मैं 'सा रे गा मा पा' का हिस्सा बनने और इस सीजन को होस्ट करने का शानदार मौका मिलने के लिए बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। शंकर महादेवन, जावेद अली, नीति मोहन और कुमार सानू जैसे दिग्गजों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shreyas Talpade to host new season of Sa Re Ga Ma Pa will work with kumar sanu and shankar mahadevan
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्व महसूस कर रहे श्रेयस
शो के बड़े पैमाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर कोई शो बनाया गया है और आने वाले हफ्तों में आप जो टैलेंट देखेंगे, वह जबरदस्त होगा। मुझे ऐसे बड़े म्यूजिकल शो का हिस्सा बनकर सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जो पूरी तरह से असली है।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी: 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में समय रैना ने क्यों उड़ाया अभिनेता का मजाक? पूछा ये सवाल

विज्ञापन

कब होगा शो का प्रीमियर?
शंकर महादेवन, कुमार सानू, नीति मोहन और जावेद अली शो का हिस्सा होंगे। 'सा रे गा मा पा 2026' का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 9:30 बजे जी टीवी और हिंदी जी5 पर होगा। नए सीजन में 'हिंदुस्तान का संगीतस्थान' पेश किया जा रहा है, जो भारतीय संगीत को समर्पित है। 360-डिग्री स्टेज, 100 से ज्यादा म्यूजिशियन और एक बड़े कोरस ग्रुप के साथ, यह शो देश भर की संगीत परंपराओं का जश्न मनाते हुए कॉन्सर्ट जैसा अनुभव देने का वादा करता है।

 

Shreyas Talpade to host new season of Sa Re Ga Ma Pa will work with kumar sanu and shankar mahadevan
'द इंडिया स्टोरी' - फोटो : वीडियो ग्रैब
श्रेयस तलपड़े का वर्कफ्रंट
  • 24 जुलाई 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में श्रेयस तलपड़े लीड रोल में थे।
  • इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल मुरली शर्मा और मनीष वाधवा थे।
  • इसके निर्देशक चेतन डीके थे। इसके निर्माता सागर बी शिंदे थे।
  • श्रेयस तलपड़े 'द गेम ऑफ द गिरगिट' का हिस्सा होंगे।
  • वह 'गोलमाल 5' में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed