फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   scoutop girlfriend Kashvi scold to him for massage love gill in bigg boss weekend ka vaar user praise rohit sh

बिग बॉस: थोड़ी सी भी शर्म बची है..', गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट को लताड़ा; रोहित शेट्टी को लेकर फैंस की यह मांग

Sun, 25 Oct 2026 07:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

  • Bigg Boss 20: इस हफ्ते का बिग बॉस का वीकएंड का वार काफी शानदार रहा। शो को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया।
  • ‘ब्लैंकेट मसाज’ के लिए रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट को खरी-खोटी सुनाई।
  • वीकएंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंचीं। उन्होंने स्काउट और लव को फटकार लगाई।

विज्ञापन
scoutop girlfriend Kashvi scold to him for massage love gill in bigg boss weekend ka vaar user praise rohit sh
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान का शो बिग बॉस 20 काफी चर्चा में है। इस बार शो के वीकएंड का वार को सलमान खान के बजाए निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। शेट्टी ने स्काउट और लव गिल को ‘ब्लैंकेट मसाज’ के लिए फटकार लगाई। शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंचीं। वह स्काउट पर काफी नाराज हुईं।
विज्ञापन
Trending Videos

scoutop girlfriend Kashvi scold to him for massage love gill in bigg boss weekend ka vaar user praise rohit sh
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
काशवी ने लव से पूछा सवाल
वीकएंड का वार का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बिग बॉस के घर में आती हैं। वह स्काउट से पूछती हैं कि मसाज पार्लर कैसा चल रहा है। इसके बाद वह लव गिल से कहती हैं कि क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसा करती हो? इस पर लव गिल कहती हैं कि मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मुझे दर्द हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

scoutop girlfriend Kashvi scold to him for massage love gill in bigg boss weekend ka vaar user praise rohit sh
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
स्काउट पर बरसीं काशवी
इसके बाद काशवी, स्काउट से पूछती हैं कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट कहते हैं कि वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी कहती हैं कि अगर आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था।

स्काउट पर आग बबूला होते हुए काशवी कहती हैं कि अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।
विज्ञापन

scoutop girlfriend Kashvi scold to him for massage love gill in bigg boss weekend ka vaar user praise rohit sh
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या बोले थे रोहित शेट्टी?
इससे पहले रोहित ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। रोहित ने लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'

scoutop girlfriend Kashvi scold to him for massage love gill in bigg boss weekend ka vaar user praise rohit sh
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने की रोहित शेट्टी की तारीफ
कई यूजर्स ने शो में रोहित शेट्टी की होस्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा 'रोहित शेट्टी बहुत अच्छी तरह से होस्ट कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छे होस्ट और बहुत अच्छे इंसान'। एक और यूजर ने लिखा 'यही वजह है कि वह खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं।' कुछ यूजर्स ने मांग की है कि अब रोहित शेट्टी को इस शो होस्ट करना चाहिए।





यूजर्स को पसंद आया शो
कई यूजर ने शो के इस एपिसोड की भी काफी तारीफ की है। एक यूयर ने लिखा 'शो को देख कर बहुत संतुष्ट हूं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा एपिसोड। जब से शो शुरू हुआ है तब से अब तक, ये सबसे अच्छा एपिसोड है।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed