{"_id":"6aa1546d34cbd2f2da08dcf6","slug":"amitabh-bachchan-speaks-about-kaun-banega-crorepati-says-some-stories-break-heart-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन: 'इस शो को होस्ट करते रहना बहुत मुश्किल', 'केबीसी' को लेकर अभिनेता ने क्यों कही ऐसी बात? जानें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अमिताभ बच्चन: 'इस शो को होस्ट करते रहना बहुत मुश्किल', 'केबीसी' को लेकर अभिनेता ने क्यों कही ऐसी बात? जानें
Wed, 09 Sep 2026 06:13 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:13 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) को होस्ट करने के अपने अनुभव के बारे में एक भावुक नोट शेयर किया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। वह यहां अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अहम जानकारियां शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने यहां अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के बारे में बातें की हैं। उन्होंने उन प्रतिभागियों के बारे में बात की, जो शो में अपनी बहुत निजी और दर्दनाक कहानियां लेकर आते हैं। उन्होंने माना कि इनमें से कुछ अनुभव सुनना दिल तोड़ने वाले होते हैं।
विज्ञापन
क्या बोले अमिताभ बच्चन?
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'कुछ प्रतिभागी इतनी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना, बल्कि शो को होस्ट करते रहना भी मुश्किल हो जाता है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि इससे चैनल और होस्ट के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। मगर यह अनुभव दिल तोड़ने वाला रहा है।'
अभिनेता की इस रहस्यमयी और इमोशनल बात ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
यह खबर भी पढ़ें: अक्षय खन्ना: रहमान डकैत का नया लुक देखकर क्यों चौंके यूजर्स? किसी को आया हार्ट अटैक, कोई बोला साईं बाबा लग रहे

कैसे 'केबीसी' बना पसंदीदा?
- क्विज शो की बात करें तो, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आता है।
- 'केबीसी' की शुरुआत ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ के इंडियन वर्जन के तौर पर हुई थी।
- यह अमिताभ बच्चन का पहला टीवी अपीयरेंस भी था और इसने उनके करियर को नई जिंदगी दी।
- समय के साथ, केबीसी सिर्फ एक क्विज शो से कहीं ज्यादा बन गया।
- प्रतिभागियों की दिल को छू लेने वाली कहानियों और अमिताभ बच्चन के मशहूर डायलॉग 'लॉक किया जाए' के साथ, यह शो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
साल 2025 में फिल्म '120 बहादुर' का हिस्सा थे।
यह खबर भी पढ़ें: रणबाली टीजर: अंग्रेजों से बदला लेते दिखे विजय देवरकोंडा, ‘द ममी’ फेम अभिनेता ने डराया; मिली रश्मिका की भी झलक