{"_id":"6aeea846c78555e3480504bc","slug":"scene-box-office-collection-day-1-suriya-movie-earn-over-rs-19-cr-opening-day-beat-karuppu-vishwanath-sons-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीन बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग डे पर सूर्या की फिल्म ने मचाया धमाल, पहले दिन कमाई कर बनाया ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सीन बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग डे पर सूर्या की फिल्म ने मचाया धमाल, पहले दिन कमाई कर बनाया ये रिकॉर्ड
Sat, 07 Nov 2026 09:56 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:56 AM IST
सार
- सूर्या की फिल्म 'सीन' ने 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी।
- अब अभिनेता को इस साल लगातार तीसरी हिट मिलने की उम्मीद है।
- जीतू माधवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ से ज्यादा कमाए।
विज्ञापन
सीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मलयालम फिल्ममेकर जीतू माधवन की तमिल डेब्यू फिल्म 'सीन' शुक्रवार को धनतेरस वाले दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सूर्या, नजरिया नजीम और नसलेन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
बता दें कि 'सीन' ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही इस मूवी ने इसी साल रिलीज हुई सूर्या की हिट फिल्मों 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है।

Trending Videos
सीन
- फोटो : यूट्यूब
ओपनिंग डे पर 'सीन' ने कमाए कितने करोड़?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'सीन' ने भारत में पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई का ज्यादातर हिस्सा तमिल वर्जन से आया। इसने तमिल भाषा में 16.15 करोड़ रुपये और डब वर्जन से 3 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा और करीब 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है और अब इसे पहले वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
अपनी ही फिल्मों को सूर्या ने छोड़ा पीछे
'सीन' ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सूर्या की इस साल रिलीज हुई दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी 'करुप्पु' मई में रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें तमिल वर्जन से 13.10 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 2.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
वहीं, अगस्त में रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले दिन 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने तमिल में 9.15 करोड़ और तेलुगु में 6.20 करोड़ रुपये कमाए थे।

नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड
हालांकि, इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अभी भी रजनीकांत की 'जेलर 2' और विजय की 'जन नायकन' के नाम है। 'जेलर 2' ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये, जबकि 'जना नायकन' ने 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 'सीन' यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
क्या 'करुप्पु' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'सीन'?
कमाई के मामले में 'करुप्पु' सूर्या की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी थी। इसने अपने लाइफटाइम रन में 310.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 'विश्वनाथ एंड सन्स' की कुल कमाई 209.46 करोड़ रुपये रही थी। अब देखना होगा कि 'सीन' इन दोनों फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।