फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   saif ali khan remembered dil chahta hai set memories told about akshaye khanna and farhan akhtar

सैफ अली खान: क्या है ‘दिल चाहता है’ का 25 साल पुराना किस्सा? अक्षय खन्ना बार-बार फरहान से कहते थे यह बात

Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM IST
सार

Saif Ali Khan On Dil Chahta hai: फिल्म ‘दिल चाहता है’ 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में थे। सैफ अली खान ने इस फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। जानें क्या बोले सैफ….

विज्ञापन
saif ali khan remembered dil chahta hai set memories told about akshaye khanna and farhan akhtar
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान ने हाल ही में अमर उजाला से बातचीत की। इस दौरान अभिनेता ने इंडस्ट्री में आए बदलाव का जिक्र किया। इसके साथ ही यह भी बताया कि फिल्म 'दिल चाहता है' की शूटिंग के वक्त फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन हाउस ने कलाकारों के लिए कैसा  माहौल बनाया था?

विज्ञापन


फिल्म ‘दिल चाहता है’ पर क्या कहा सैफ ने?

‘दिल चाहता है’ के बाद इंडस्ट्री कितनी बदली, इस सवाल पर सैफ ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उस दौर की कुछ फिल्मों ने उन्हें काम करने का तरीका और अनुशासन सिखाया। सैफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत में कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने हमें काम करने का तरीका सिखाया है, काम करने का अनुशासन सिखाया है और इंडस्ट्री का एक स्तर, अच्छी गुणवत्ता और फिल्म बनाने का माहौल बॉलीवुड में लाया। एक्सेल प्रोडक्शन और ‘दिल चाहता है’ में जिस तरह का माहौल था, वो वाकई बहुत अच्छा था। तो उस तरह की ट्रेनिंग थी।’

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे कुछ लोगों की पढ़ाई अगर अच्छे स्तर की होती है तो उम्मीद रहती है कि कुछ अच्छा सीखने को मिलता है। ये जरूरी नहीं है... हां, ऐसा बहुत लोगों ने कमाल की फिल्में किए बिना भी किया है। लेकिन मैं उस वक्त का बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि बहुत कुछ सीखने को मिला।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

saif ali khan remembered dil chahta hai set memories told about akshaye khanna and farhan akhtar
दिल चाहता है - फोटो : यूट्यूब
अक्षय बार-बार फरहान से कहते थे ये बात
इसी सिलसिले में सैफ ने अक्षय खन्ना की कही बात भी याद की। उन्होंने बताया, ‘अक्षय बार-बार फरहान से कहते थे कि आपने कलाकारों के लिए एक बहुत अच्छा माहौल बनाया है। और वाकई में वो माहौल बहुत अच्छा था।’

saif ali khan remembered dil chahta hai set memories told about akshaye khanna and farhan akhtar
दिल चाहता है - फोटो : यूट्यूब
‘दिल चाहता है’ ने बदला फिल्मों का अंदाज

सैफ से जब पूछा गया कि क्या ‘दिल चाहता है’ अपने दौर से आगे थी, तो उन्होंने कहा, ‘बहुत ही मॉडर्न ...आज भी। क्योंकि उस टाइम पर हम लोग किसी न किसी तरह अमिताभ बच्चन, शशि कपूर टाइप की फिल्में देख रहे थे। हमारी जो फिल्म थी, जैसे ‘ये दिल्लगी’... मेरी और अक्षय कुमार की, वो भी थोड़ी उसी तरह के कॉन्सेप्ट पर थी। ‘दिल चाहता है’ ने सब बदल दिया।’

फिल्म के किरदारों को लेकर सैफ ने कहा, ‘इसमें कोई बांद्रा का हाई-फाई लड़का नहीं था, एक नॉर्मल आदमी था, नॉर्मल बॉय था, जो डिस्टर्ब्ड है, अलग कपड़े पहन रहा है, बाल भी अलग हैं। तो हम लोग एक नई ऑडियंस से जुड़ रहे थे।’

saif ali khan remembered dil chahta hai set memories told about akshaye khanna and farhan akhtar
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions
फरहान दोबारा फिल्म बनाएं तो तैयार हैं सैफ

फरहान अख्तर अगर दोबारा फिल्म लिखें और उसका निर्देशन करें तो क्या सैफ, आमिर और अक्षय फिर साथ आ सकते हैं? इस सवाल पर सैफ ने कहा, ‘बिल्कुल... फरहान कमाल के हैं, एक्सेल भी कमाल का है। अगर वो कुछ लिखें और खुद निर्देशन करें, तो बिल्कुल करूंगा।’

saif ali khan remembered dil chahta hai set memories told about akshaye khanna and farhan akhtar
हैवान - फोटो : सोशल मीडिया
‘दिल चाहता है’ दोबारा नहीं देखी
जब सैफ से पूछा गया कि उन्होंने ‘दिल चाहता है’ कितनी बार देखी है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्होंने इसे दोबारा नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘नहीं देखी। मुझे शायद देखनी चाहिए। मैं कभी-कभी अपनी फिल्में देखता हूं। हाल ही में मैंने ‘लव आज कल’ देखी... अच्छी लगी। ये भी देखूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed