फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rasika Dugal expressed her happiness as Mirzapur The Movie entered in 100 crore club

मिर्जापुर- द मूवी: करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म पर क्या बोलीं रसिका? करण जौहर ने की थी तारीफ

Fri, 11 Sep 2026 01:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

Rasika Dugal On Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने हाल ही में एक बातचीत में फिल्म के हिट होने पर खुशी जताई। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किए गए नुसरत फतेह अली खान के गाने ‘सांसों की माला पे’ का भी जिक्र किया। जानें किया कहा रसिका ने?

विज्ञापन
Rasika Dugal expressed her happiness as Mirzapur The Movie entered in 100 crore club
रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। अब इसमें बीना का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने एक इंटरव्यू में फिल्म की सफलता पर बात की है। यह रसिका के करियर की पहली 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म है। 

विज्ञापन


‘मिर्जापुर: द मूवी’ पर क्या बोलीं रसिका? 
अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बातचीत में कहा, ‘कोई भी काम पूरा करने के बाद, मुझे कभी भी परिणाम को लेकर कोई दबाव महसूस नहीं होता। लेकिन इस बार, मुझे उन प्रशंसकों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास हुआ जिन्होंने आठ वर्षों तक वफादारी से हमारा साथ दिया और हमें इतना प्यार दिया। मैं बस यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वो खुश हो जाए, पर सिर्फ वो नहीं और भी बहुत से लोग खुश हो जाएं। मैं सचमुच इस सफलता को देखकर बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन

Rasika Dugal expressed her happiness as Mirzapur The Movie entered in 100 crore club
मिर्जापुर द मूवी के एक सीन में रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने जताया आभारी 
आगे अपनी बातचीत में रसिका दुग्गल ने कहा, ‘अगर मुझे किसी भी स्क्रीन पर आने का मौका मिले, तो मैं आभारी हूं। लेकिन हां, सिनेमाघर का अपना ही एक अलग माहौल होता है। ऐसा लगता है जैसे इतने साल से जिस चीज के लिए हम मेहनत कर रहे थे, उसे अब बड़े ही रोमांटिक अंदाज में पेश किया जा रहा है।’

करण जौहर ने की फिल्म की तारीफ 
वहीं फिल्ममेकर करण जौहर से फिल्म के लिए तारीफ मिलने पर बीना ने कहा, 'उनसे सराहना मिलना, जिन्होंने इतनी खूबसूरत फिल्में बनाई हैंजिन्हें हमने बार-बार देखा है और याद रखा है, बहुत मायने रखता है। यह एक बिल्कुल अलग तरह का एहसास है। पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों ने मुझे मैसेज किए। अब तो मुझे लालच आ रहा है, अगर दो घंटे में एक मैसेज भी नहीं आया तो मुझे अजीब लग रहा है । ये सफलता मिलना शेर के मुंह में खून लगने जैसा है।'

Rasika Dugal expressed her happiness as Mirzapur The Movie entered in 100 crore club
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर गाने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस
नुसरत फतेह अली खान के गानें ‘सांसों की माला पे’ को फिल्म ‘मिर्जापुर’ में नए अंदाज में फिल्माया गया। इस पर रसिका ने कहा, ‘किसी लोकप्रिय, दिल को छू लेने वाले और यादों से जुड़े गाने का किसी महत्वपूर्ण दृश्य में बजना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।’ बता दें कि फिल्म में इस गाने को बीना त्रिपाठी और उनके प्रेमी बिरजू लोहार पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

Rasika Dugal expressed her happiness as Mirzapur The Movie entered in 100 crore club
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन 

  • फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’  04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • अपने ओपनिंग डे में फिल्म ने 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 148.45 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • दूसरे शुक्रवार को इसने 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 157.45 करोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed