Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raha Birthday Alia Bhatt Shared Celebration Inside Photos With Ranbir Kapoor

राहा का जन्मदिन: चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली, अभिनेत्री ने दिखाई सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2026 12:43 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 12:43 PM IST
सार

  • आलिया और रणबीर की बेटी का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था।
  • बीते दिन दोनों ने अपनी लाडली का चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
  • कपल ने बेहद ही सादगी के साथ राहा का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन
Raha Birthday Alia Bhatt Shared Celebration Inside Photos With Ranbir Kapoor
राहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की बेटी राहा चार साल की हो गई हैं। हाल ही में कपल ने अपनी लाडली का चौथा जन्मदिन परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया। इस खास मौके को कपल ने घर पर ही करीबी लोगों के बीच सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


जन्मदिन की तस्वीरें आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें पार्टी की सजावट से लेकर राहा केक काटती और रंगों से खेलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हर तरफ रंग-बिरंगी सजावट और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी आलिया और रणबीर ने बेटी का चेहरा तस्वीरों में नहीं दिखाया।
विज्ञापन
Trending Videos

Raha Birthday Alia Bhatt Shared Celebration Inside Photos With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
आलिया ने 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने रामायण के सेट से रणबीर और राहा की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जन्मदिन की सजावट काफी खूबसूरत और रंगीन थी। पार्टी में हल्के नीले रंग की एक कैंपर वैन सजाई गई थी, जिस पर गुब्बारे और रंग-बिरंगी झालरें लगी थीं। इसके ऊपर एक बोर्ड भी लगा था, जिस पर लाल रंग से 'राहा का चौथा जन्मदिन' लिखा हुआ था।

आलिया ने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फूलों वाली खूबसूरत फ्रॉक पहने नजर आईं। इस दौरान उनके हाथ में गुलाबी रिबन वाला एक छोटा नीला गिफ्ट बैग भी था। तस्वीरों से साफ था कि परिवार ने राहा के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

Raha Birthday Alia Bhatt Shared Celebration Inside Photos With Ranbir Kapoor
राहा - फोटो : सोशल मीडिया
राहा ने काटा केक
जन्मदिन की सबसे खास तस्वीरों में आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लेकर केक कटवाते नजर आए। दोनों ने राहा के हाथ पकड़कर केक कटवाने में उसकी मदद की। यह केक 'ब्लूई' की थीम पर बनाया गया था। इसके अलावा परिवार ने एक और खास केक भी बनवाया था। व्हाइट कलर के इस केक पर तीन लोगों की हाथ पकड़े हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बनी थी।

इसके ऊपर रेड कलर का दिल भी बना हुआ था। यह तस्वीर आलिया, रणबीर और राहा के परिवार को दर्शाती है। तस्वीरों में राहा के जन्मदिन पर की गई दूसरी गतिविधियों की भी झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में वह मेज पर बैठकर पीले रंग के क्रेयॉन से इंद्रधनुष में रंग भरती नजर आईं।

वहीं, एक अन्य तस्वीर में आलिया अपनी बेटी को गले लगाकर उसके गाल पर किस करती दिखीं। इस दौरान राहा ग्रे रंग की चेक वाली ड्रेस में नजर आईं, जिसके किनारों पर फूलों की डिजाइन बनी थी। एक तस्वीर में राहा घर के लॉन में नंगे पैर घूमती भी दिखाई दीं। वह कैमरे की तरफ पीठ करके दोनों हाथ फैलाए चल रही थीं। इन तस्वीरों में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बिताए गए परिवार के छोटे-छोटे खुशनुमा पलों की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

Raha Birthday Alia Bhatt Shared Celebration Inside Photos With Ranbir Kapoor
आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई थी आलिया-रणबीर की शादी?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की मुलाकात अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

शादी के कुछ महीने बाद 6 नवंबर, 2022 को कपल ने बेटी राहा का स्वागत किया था। माता-पिता बनने के बाद से ही दोनों अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। हालांकि, कभी-कभी सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों की झलक जरूर शेयर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed