फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukesh Khanna reveals he is coming back from movie Vishwaguru soon

मुकेश खन्ना: ओटीटी पर हुआ दिग्गज अभिनेता का डेब्यू, गुजराती फिल्म 'विश्वगुरु' पर कही यह बड़ी बात

Sat, 03 Oct 2026 06:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

Mukesh Khanna On Upcoming Film: फिल्म 'विश्वगुरु' के साथ मुकेश खन्ना ने पिछले साल फिल्मों में वापसी की थी। अब यह फिल्मओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले मुकेश ने इस पर बात की।

विज्ञापन
Mukesh Khanna reveals he is coming back from movie Vishwaguru soon
मुकेश खन्ना - फोटो : आईडीबीएम

विस्तार

अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म 'विश्वगुरु' के जरिए पिछले साल फिल्मों में वापसी की थी। अब यह ओटीटी पर रिलीज हुई है। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने इस फिल्म की जानकारी साझा की। जानें क्या बोले मुकेश?

विज्ञापन


फिल्म पर क्या कहा मुकेश ने? 
फिल्म पर बात करते हुए मुकेश ने एएनआई से कहा, ‘इस फिल्म में कई कहानियां हैं और इसमें काम करना मेरे लिए और भी दिलचस्प था। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैं फिल्में क्यों नहीं करता और मेरा जवाब होता है कि मैं नौकरी नहीं ढूंढता। अगर मुझे कोई अच्छा रोल मिलता है, तो मैं उसे जरूर करूंगा’।

विज्ञापन

Mukesh Khanna reveals he is coming back from movie Vishwaguru soon
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@iammukeshkhanna

भाषा पर अटकी फिल्म की गाड़ी 
फिल्म 'विश्वगुरु' के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘फिल्म साइन करने से पहले मैंने निर्माताओं को बताया कि मुझे गुजराती नहीं आती। तब मुझे पूरी फिल्म में हिंदी बोलने के लिए कहा गया। फिल्म के डायलॉग हिंदी में लिखे गए तब मैं इसमें काम कर पाया। इस फिल्म में एक कहानी और एक संदेश है। न केवल युवाओं को, बल्कि अभिभावकों को भी इसे देखना चाहिए। देश की शिक्षा व्यवस्था संभालने वाले नेताओं, शिक्षा मंत्रियों को भी इसे देखना चाहिए।’
इसके साथ ही मुकेश ने याद किया कि उनकी आखिरी फिल्म जिसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, वह देव आनंद की 'सेंसर' थी।

विज्ञापन

Mukesh Khanna reveals he is coming back from movie Vishwaguru soon
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'विश्वगुरु' के बारे में 
  • फिल्म 'विश्वगुरु' गुजराती भाषा में 1अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। 
  • इस फिल्म में मुकेश खन्ना के अलावा गौरव पासवाल, कृष्णा भरद्वाज भी अहम किरदारों में थे। 
  • यह फिल्म अब हिंदी भाषा में ओटीटी पर रिलीज हुई है। 
  • फिल्म का निर्देशन शैलेश भोगानी ने किया है। 

 

विज्ञापन

Mukesh Khanna reveals he is coming back from movie Vishwaguru soon
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता की आखिरी फिल्म 'सेंसर' 

  • मुकेश खन्ना की आखिरी फिल्म 'सेंसर' 2001 में रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म में मुकेश ने कैमियो रोल किया था और फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने किया था। 
  • देव आनंद, हेमा मालिनी, ममता कुलकर्णी, और शम्मी कपूर ने फिल्म में अभिनय भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed