फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mandakini denies Dawood Ibrahim invited her to Sharjah cricket match says photo controversy did lot of damage

मंदाकिनी: क्या दाउद के न्यौते पर दुबई गई थीं अभिनेत्री? शारजाह स्टेडियम की विवादित तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी

Wed, 16 Sep 2026 03:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

Mandakini On Photo Controversy With Dawood: अभिनेत्री मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' के जरिए धमाकेदार डेब्यू किया था। फिर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई। इसके बाद उनका करियर बिखर गया। फोटो कंट्रोवर्सी पर हाल ही में मंदाकिनी ने बात की है।

विज्ञापन
Mandakini denies Dawood Ibrahim invited her to Sharjah cricket match says photo controversy did lot of damage
मंदाकिनी-दाउद की इस तस्वीर पर हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री मंदाकिनी को साल 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो ने सनसनी मचा दी। इस पर विवाद हुआ और साथ ही दोनों के रिश्तों को लेकर कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। हालांकि, मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। दिग्गज अभिनेत्री हाल ही में एक बार फिर इस बारे में बात करती दिखीं। विवादित तस्वीर के बाद हुई बदनामी पर उन्होंने क्या कहा? जानिए

विज्ञापन

Mandakini denies Dawood Ibrahim invited her to Sharjah cricket match says photo controversy did lot of damage
अभिनेत्री मंदाकिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial

वर्षों पुरानी विवादित तस्वीर पर छलका दर्द
अभिनेत्री मंदाकिनी का दाउद के संग वायरल हुई तस्वीर और उसके बाद हुई बदनामी को लेकर दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि इस विवाद ने उनके करियर को चौपट कर दिया था।
मंदाकिनी ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के साथ अपनी उस विवादित तस्वीर के बारे में बात की है, जो कई साल पहले सामने आई थी। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि उन्हें दाउद ने नहीं बुलाया था। वे एक शो के सिलसिले में दुबई गई थीं। उसी दौरान एक क्रिकेट मैच में शामिल हुई थीं, जहां वह तस्वीर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mandakini denies Dawood Ibrahim invited her to Sharjah cricket match says photo controversy did lot of damage
मंदाकिनी - फोटो : एएनआई

'मुझे दाउद ने नहीं आमंत्रित किया था'
मंदाकिनी ने कहा कि उस तस्वीर के बाद जो अटकलें और खबरें उड़ीं, उन पर उनका कोई बस नहीं था। एक आर्टिस्ट के तौर पर वे कई लोगों से मिलती-जुलती हैं और उनमें कोई फर्क नहीं करतीं।
अभिनेत्री ने कहा, 'जो भी लोग लिखना चाहें, जो भी बोलना चाहें, इस पर हमारा कंट्रोल नहीं है। एक कलाकार को हजारों लोग मिलते हैं। हम सबके लिए बराबर हैं। बहुत सारे लोग साथ में...किसके लिए चुनें, किसके लिए चुनें ना करें... हम वहां किसी शो के लिए गए थे। मुझे दाउद ने आमंत्रित नहीं किया था'।

विज्ञापन

Mandakini denies Dawood Ibrahim invited her to Sharjah cricket match says photo controversy did lot of damage
मंदाकिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial

'फिल्मी करियर पर पड़ा असर'
मंदाकिनी का कहना है कि उस तस्वीर का असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, 'इस विवाद से काफी नुकसान हुआ। बाद में मुझे पता चला कि इन सब चीजों को संभालने के लिए एक टीम होनी चाहिए। मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया'। 

'कभी नहीं मिला 16-17 फिल्मों का पैसा'
अभिनेत्री मंदाकिनी ने इसके अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दौर पर भी बात की। उन्होंने सेट के खुशनुमा माहौल का जिक्र किया। मगर, साथ ही याद किया कि करीब 16-17 फिल्मों के लिए उन्हें कभी पेमेंट नहीं मिल पाया था। एएनआई से बातचीत में मंदाकिनी ने बताया कि उन्हें अपने साथियों के साथ काम करने में मजा आता था। उन्होंने फिल्म सेट के माहौल को अपनापन भरा और घर जैसा बताया। मंदाकिनी ने कहा, 'मुझे फिल्मों में काम करने में बहुत मजा आया। वे सभी बहुत अच्छी फिल्में थीं। काफी मिलनसार और सपोर्ट करने वाले लोग थे। वहां का माहौल बहुत मजेदार और घर जैसा था।
अभिनत्री ने आगे कहा कि तब फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट कम पेचीदा होते थे। लोग कभी-कभी बस किसी एक्टर से फिल्म साइन करने के लिए कहते थे और पेमेंट की बात बाद में तय होती थी।

Mandakini denies Dawood Ibrahim invited her to Sharjah cricket match says photo controversy did lot of damage
मंदाकिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial

क्यों नहीं मिला कई सारी फिल्मों का पेमेंट? 
उन्होंने आगे बताया कि वे कभी-कभी बिना फीस लिए फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो जाती थीं। खासकर तब जब फिल्म निर्माता या साथी कलाकार कुछ दिनों के लिए उनसे मदद मांगते थे। जब मंदाकिनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी मुफ्त में काम किया है, तो उन्होंने कहा, 'वे मुझसे 15 दिन काम करने के लिए कहते थे और मैं कहती थी, 'ठीक है, कोई बात नहीं'।
हालांकि, मंदाकिनी ने बताया कि उन्हें ज्यादातर काम के लिए पैसे तो मिले, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिनके लिए उन्हें कभी कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'मुझे आखिर में पैसे मिल जाते थे, लेकिन 16-17 फिल्में ऐसी थीं जिनके लिए मुझे कभी पेमेंट नहीं मिला'। ऐसी स्थिति कैसे बनी? इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ फिल्में अधूरी रह गईं या रिलीज नहीं हुईं, जबकि कुछ मामलों में आखिरी पेमेंट कभी नहीं मिला'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed