सिंगीथम श्रीनिवास राव का निधन: नहीं रहे साउथ के दिग्गज निर्माता; 94 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
Singeetham Srinivasa Rao Death: दिग्गज फिल्म निर्माता सिंगीथम श्रीनिवास राव नहीं रहे। शनिवार 03 अक्तूबर को चेन्नई में उनका निधन हो गया। वे सिनेमा की समृद्ध विरासत छोड़कर गए हैं।
विस्तार
साउथ फिल्म जगत के दिग्गज निर्माता-निर्देशक सिंगीथम श्रीनिवास राव का निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। करीब छह दशक तक इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले सिंगीथम श्रीनिवास बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने 'पुष्पक विमाना', 'आदित्य 369' और 'सिंग गीथम' जैसी फिल्में बनाईं। वे संगीतकार भी थे। उनके निधन से इंडस्ट्री को झटका लगा है। जूनियर एनटीआर से लेकर चिरंजीवी तक कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
लीक से हटकर फिल्में बनाते थे
सिंगीथम श्रीनिवास राव का कल शनिवार रात चेन्नई में निधन हो गया। उम्र संबंधी तकलीफों के चलते वे बीमार थे। सिंगीथम को तबीयत खराब होने के बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंगीथम श्रीनिवास को लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी छह दशकों की समृद्ध विरासत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्हें 'पुष्पक विमानम' और टाइम-ट्रैवल पर आधारित शानदार फिल्म 'आदित्य 369' जैसी फिल्मों के लिए जाना गया।
जाते-जाते भी दर्शकों को दे गए शानदार फिल्म
- 21 सितंबर, 1931 को आंध्र प्रदेश के गुडूर में जन्मे सिंगीथम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्ममेकर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर की थी।
- उन्होंने 1972 में 'नीति निजयिती' से बतौर डायरेक्टर अपना सफर शुरू किया और कई तरह की जॉनर और भाषाओं में फिल्में बनाईं।
- फिल्म बनाने का उनका जुनून 90 साल की उम्र के बाद भी बना रहा।
- उनके निर्देशन में बनी उनकी आखिरी फिल्म 'सिंग गीथम' इसी साल रिलीज हुई। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे उम्रदराज एक्टिव फिल्ममेकर्स में से एक बन गए।
- 'सिंग गीथम' को नाग अश्विन ने प्रोड्यूस किया और यह एक म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी।
आज होगा अंतिम संस्कार
सिंगीथम के निधन की खबर की पुष्टि परिवार की तरफ से की गई है। निर्माता के पोते अश्विन ने बताया कि फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे चेन्नई के एवीएम श्मशान घाट पर किया जाएगा।
सितारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन की सूचना मिलने के बाद एक्टर्स, फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री के दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक्टर जूनियर एनटीआर ने सिंगीथम को याद करते हुए कहा, 'वे एक दूरदर्शी थे, जो अपने समय से आगे की सोचते थे। वे ऐसी फिल्में बनाते थे, जो कई पीढ़ियों के बाद भी नई लगती हैं'।
సింగీతం శ్రీనివాసరావు గారు ఇక లేరన్న వార్త ఎంతో బాధాకరం. ఆదిత్య 369, పుష్పక విమానం, మయూరి… కాలానికి ముందే ఆలోచించి, తరాలు మారినా కొత్తగా అనిపించే సినిమాలు అందించిన దార్శనికుడు. వారి కుటుంబ సభ్యులకు నా ప్రగాఢ సానుభూతి. ఓం శాంతి 🙏
— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
चिरंजीवी बोले- आपको बहुत याद करेंगे गारू
चिरंजीवी ने लिखा है, 'सिंगीथम श्रीनिवास राव गारू के निधन से गहरा दुख हुआ। वे एक सच्चे दूरदर्शी थे। उनकी कल्पना-शक्ति और नए विचारों को आजमाने के साहस ने भारतीय सिनेमा को कुछ ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सिंगीतम गारू, हम आपको बहुत याद करेंगे। आपकी फिल्में आने वाली पीढ़ियों से भी बात करती रहेंगी'।
Deeply saddened by the passing of the legendary filmmaker ‘Singeetam Srinivasa Rao’ garu. A true visionary, his imagination and courage to explore new ideas gave Indian cinema some of its most unforgettable films. His contribution to cinema will always be remembered with immense respect and affection. His recent film ‘Sing Geetham’ was a beautiful testament to his undying passion for storytelling. At heart, he remained forever young, curious and eager to create. My heartfelt condolences to his family and loved ones. We will miss you, Singeetam garu. Your films will continue to speak to generations. Om Shanti 🙏
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) October 4, 2026
सुधीर बाबू, देवी श्री प्रसाद और वेंकटेश दग्गुबाती समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी है।
Deeply saddened by the passing of the legendary Singeetam Srinivasa Rao garu. A master storyteller who gave Indian cinema classics like Pushpaka Vimanam, Aditya 369 and Bhairava Dweepam, he fearlessly blended innovation with heart across languages. His legacy will inspire filmmakers for generations.May his soul rest in peace..Om Shanti 🙏
— Sudheer Babu (@isudheerbabu) October 4, 2026
Dearest SINGEETAM SIR.. We wil MISS YOU Sir.. You will always live in our Hearts ❤️ You are an Unparalleled LEGEND.. An Everest of Positivity filled with Evergreen Youth.. The Movies You made with such Fururistic Ideas and Techniques are lessons to all of us and the Future Generations of Film Makers too 🙏🏻❤️ Thankyou & Love You for Everything Sir.. Iam blessed to have known You & worked with You Sir 🙏🏻 #SingeetamSrinivasRaoLivesOn
— DEVI SRI PRASAD (@ThisIsDSP) October 3, 2026
Heartbroken to hear about the passing of Singeetam Srinivasa Rao garu. Few filmmakers have embraced cinema with the kind of curiosity, originality and playfulness that defined his work. He was a rare filmmaker who never stopped believing in the magic and possibilities of cinema. It is truly the end of an extraordinary chapter in Telugu cinema. My deepest condolences to his family, friends and everyone who had the privilege of knowing and working with him. Rest in peace, Singeetam garu. You will always be remembered through the films you gave us. 🙏
— Venkatesh Daggubati (@VenkyMama) October 4, 2026