{"_id":"6ab38a7641594840660d98eb","slug":"kartik-aryan-seeks-blessing-from-lalbaugcha-raja-after-winning-national-film-award-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन: गुजरात से सीधा लालबागचा राजा पहुंचे, बप्पा के चरणों में अर्पित किया अपना राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कार्तिक आर्यन: गुजरात से सीधा लालबागचा राजा पहुंचे, बप्पा के चरणों में अर्पित किया अपना राष्ट्रीय पुरस्कार
Wed, 23 Sep 2026 01:44 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:44 PM IST
सार
Kartik Aaryan Visited Lalbaugcha Raja : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अपनी इस उपलब्धी पर एक्टर काफी खुश भी हैं। पुरस्कार मिलने के बाद कार्तिक बप्पा के दर्शन करने गुजरात के एकता नगर से सीधे मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन मुंबई पहुंच चुके हैं। बुधवार को वह सीधा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। एक्टर ने यहां बप्पा के चरणों में अपना नेशनल अवॉर्ड अर्पित किया और प्रार्थना की। उनके इन भक्तिमय पलों का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट कर जाहिर की थी खुशी
इससे पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेते हुए वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ग्वालियर के उस 'मम्माज बॉय' को प्यार और मुस्कान के साथ याद कर रहा हूं, जिसने ऐसे माहौल में भी एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत की, जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं। आखिरकार मैंने वह पल देखा और जिया। उत्साह और घबराहट से अभी भी सुन्न हूं। एक छोटे शहर के लड़के का सपना। देश के हर एक्टर का सपना। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। ‘चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं। मैं कबीर सर और साजिद सर का हमेशा आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझे बड़े पर्दे पर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड चैंपियन- मुरलीकांत पेटकर सर का किरदार निभाने की जिम्मेदारी सौंपी। यह सफर बहुत दर्दनाक था लेकिन इसका नतीजा रसमलाई जितना ही मीठा है! मैं एक ही समय में विनम्र और भावुक महसूस कर रहा हूं।'
पंडाल में दर्शन करने के बाद कार्तिक ने एक पोस्ट भी साझा किया। लालबागचा राजा से एक फोटो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- मेरे सुख कर्ता, दुख हर्ता। शब्दों के पार मिला आपका आशीर्वाद, धन्यवाद बप्पा

कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
पैरेंट्स और बाकी सेलेब्स संग तस्वीर शेयर की
नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर आयोजन की तस्वीरें साझा कीं। अपने माता-पिता के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इस पर उन्होंने लिखा 'सबसे अच्छे लम्हे में अपने माता-पिता के साथ'। वहीं अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता ममूटी के साथ की तस्वीर साझा की।

फिल्म 'चंदू चैंपियन'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
फिल्म 'चंदू चैम्पियन' के बारे में
- फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- इस फिल्म के लिए कार्तिक ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था।
- फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।
- वहीं साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ था।
- फिल्म में कार्तिक ने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की मुख्य भूमिका निभाई है।