Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanteras From Rajpal Yadav Akshay Kumar To Sonali Bendre Celebs Wishes On Social Media

धनतेरस: 'असली दौलत सिर्फ पैसा या सोना-चांदी नहीं होती', राजपाल यादव से लेकर अक्षय कुमार तक ने दी शुभकामनाएं

Fri, 06 Nov 2026 11:34 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

  • धनतेरस के साथ ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है।
  • इस मौके पर सितारों अपने प्रशंसकों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
  • सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया।

विज्ञापन
Dhanteras From Rajpal Yadav Akshay Kumar To Sonali Bendre Celebs Wishes On Social Media
सितारों ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आज धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों से लेकर घरों तक रौनक देखने को मिल रही है। हर कोई इस खास मौके पर अपने परिवार और करीबियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को धनतेरस की बधाई दी है। इस लिस्ट में राजपाल यादव से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Dhanteras From Rajpal Yadav Akshay Kumar To Sonali Bendre Celebs Wishes On Social Media
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
राजपाल यादव ने खास मैसेज के साथ दी शुभकामनाएं
धनतेरस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने भी अपने चाहने वालों को त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजपाल यादव के फैंस के लिए उनका यह त्योहार संदेश खास है। अभिनेता ने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि आने की कामना की।

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'धनतेरस पर हम धन की पूजा करते हैं, लेकिन असली दौलत सिर्फ पैसे या सोने-चांदी नहीं होती। हमारी जिंदगी में अपनों का साथ, परिवार का प्यार, रिश्तों की मिठास और अच्छा स्वास्थ्य भी किसी खजाने से कम नहीं हैं। क्योंकि आखिरकार, अमीर वो नहीं जिसके पास सबसे ज्यादा धन है, बल्कि वो है जिसके साथ अपने हों, चेहरे पर मुस्कान हो और दिल में सुकून हो। आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhanteras From Rajpal Yadav Akshay Kumar To Sonali Bendre Celebs Wishes On Social Media
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने भी किया पोस्ट
राजपाल यादव के अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी त्योहार के मौके पर अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'देवी लक्ष्मी आपको और आपके परिवार को समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें। धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

इनके अलावा शिल्पा शेट्टी और सोनाली बेंद्रे समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर धनतेरस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed