फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone Esha Deol Ananya Panday And Sanjay Dutt Seek Blessings At Lalbaugcha Raja

गणेश चतर्थी: संजय दत्त-अनन्या से लेकर सनी लियोनी तक, लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Sep 2026 04:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 22 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे बॉलीवुड सितारे: गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर कई सेलब्स मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आज भी बॉलीवुड के कई कलाकार बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे, जिनके वीडियोज भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Sunny Leone Esha Deol Ananya Panday And Sanjay Dutt Seek Blessings At Lalbaugcha Raja
लालबागचा राजा दर्शन करने पहुंचे ये सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी के मौके पर अब तक शाहरुख खान से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। आज भी संजय दत्त, अनन्या पांडे समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। 
विज्ञापन


पत्नी संग आशीर्वाद लेने पहुंचे बाबा
संजय दत्त भी अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। संजय दत्त ने इस दौरान नारंगी रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि मान्यता दत्त गुलाबी रंग के ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। दोनों ने बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बप्पा के दरबार में पहुंची ईशा
वहीं ईशा देओल भी बप्पा के दरबार में पहुंचीं। ईशा ने इस दौरान हरे रंग की ड्रेस पहनी थी और उनके माथे पर तिलक लगा हुआ नजर आया। उन्होंने भी लालबागचा राजा के दर्शन किए और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पिता-बेटी ने भी किए दर्शन
अनन्या पांडे भी अपने पिता चंकी पांडे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। दोनों को मुंबई की भीड़भाड़ वाली गलियों में बप्पा के दरबार की ओर जाते हुए देखा गया। अनन्या इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं।

 
विज्ञापन

पति डेनियल संग पहुंची सनी लियोनी
सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सनी इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed