Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan and Chitrangada Singh starrer Maatrubhumi May War Rest in Peace trailer release

मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता; चित्रांगदा के अंदाज ने चौंकाया

Tue, 10 Nov 2026 10:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Nov 2026 10:31 PM IST
सार

Maatrubhumi Trailer: 'मातृभूमि' भारत-चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य टकराव की घटनाओं से प्रेरित है।
सलमान ने अपने शरीर को फौजी के तौर-तरीकों और सहनशक्ति के हिसाब से ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है।
फिल्म में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि और अंकुर भाटिया जैसे कलाकार हैं।
 

विज्ञापन
salman khan and Chitrangada Singh starrer Maatrubhumi May War Rest in Peace trailer release
मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

salman khan and Chitrangada Singh starrer Maatrubhumi May War Rest in Peace trailer release
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है खास?
लगभग साढ़े चार मिनट के ट्रेलर की शुरुआत चाइनीज सैनिकों को दिखाने से होती है। वह आपस में भारतीय सेना के बारे में बात करते हैं। इसके बाद ट्रेलर में भारतीय और चाइनीज सैनिकों को लड़ते हुए दिखाया जाता है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि कैसे सैनिक अपने परिवार से विदा लेकर बॉर्डर पर जाते हैं।

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच भी तनातनी का माहौल बनता है। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि हमारी तरफ से एक भी गोली नहीं चली चलेगी। इसके बाद भारत और चीन के सैनिकों में जबरदस्त टकराव होता है

ट्रेलर में सलमान खान एक्शन जबरदस्त अवतार में नजर आए हैं। चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया है। वह अभिनेता के साथ रोमांस करती हुई नजर आई हैं। झड़प के दौरान वह सलमान खान से लगातार जुड़ी रहती हैं। ट्रेलर के आखिर में दोनों देशों के सैनिकों को एक दूसरे का अभिवादन करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan and Chitrangada Singh starrer Maatrubhumi May War Rest in Peace trailer release
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। मगर वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

salman khan and Chitrangada Singh starrer Maatrubhumi May War Rest in Peace trailer release
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की स्टारकास्ट?
वॉर ड्रामा में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं और निर्माता सलमान खान हैं। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनाई गई है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। हालांकि, फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया।

salman khan and Chitrangada Singh starrer Maatrubhumi May War Rest in Peace trailer release
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
किस घटना से प्रेरित है फिल्म?
फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य टकराव की घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार में ढलने के लिए कठिन फिटनेस रूटीन अपनाया। उन्होंने लद्दाख की ऊंचाई और कठिन परिस्थितियों में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने अपने शरीर को फौजी के तौर-तरीकों और सहनशक्ति के अनुकूल ढालने के लिए मेहनत की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed