Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings

बॉक्स ऑफिस: दूसरे ही दिन औंधे मुंह गिरी 'रामायण' की कमाई, जानें कितना हुआ रणबीर की फिल्म का टोटल कलेक्शन

Fri, 06 Nov 2026 08:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 06 Nov 2026 08:46 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • क्या इसे बॉक्स ऑफिस पर वैसी शुरुआत मिली, जिसकी मेकर्स और फैंस को उम्मीद थी? 
  • इस खबर में जानिए 'रामायण' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैंस को लंबे समय से 'रामायण' का इंतजार था। बड़ी स्टारकास्ट और बजट में बनी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म के लिए कैसा रहा दूसरा दिन। 
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन गिरी कमाई? 
फिल्म 'रामायण' के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन शानदार रहा। पहले दिन इसने 64.85 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन अब तक 34.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस दौरान फिल्म देशभर में 20,263 शोज में दिखाई जा रही है।

भाषा के हिसाब से कमाई की बात करें तो हिंदी में फिल्म ने 17,265 शोज से 25.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, कन्नड़ में 802 शोज से 3.62 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1,320 शोज से 3.02 करोड़ रुपये, तमिल में 487 शोज से 1.11 करोड़ रुपये और मलयालम में 389 शोज से 89 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
फिल्म का कुल कलेक्शन
इन आंकड़ों के साथ 'रामायण' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 98.91 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 117.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 127.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, भारत में फिल्म के दूसरे दिन के फाइनल कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings
रामायण - फोटो : यूट्यूब
कितना है 'रामायण' का बजट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' के दोनों भागों को बनाने में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इस बजट के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि इस फिल्म को हॉलीवुड की 'लॉर्ड ऑफ द रींग्स' और 'अवतार' जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर का बनाया जा रहा है, ताकि इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जा सके।

Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर
रामायण के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भी लगी हुई है। 'जेलर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हाल ही में इसने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

इसके अलावा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इन दोनों फिल्मों से 'रामायण' की टक्कर होगी।

Ramayana Box Office Collection Day 2 Ranbir Film Crosses 100 Crore Mark In India Despite A Drop In Earnings
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- सलमान खान: 'मुझे लगता है यह सही नहीं है', 'रामायण' पर भाईजान का बड़ा बयान, फिल्म के VFX और बजट पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed