फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth

करवा चौथ 2026: ‘खूबसूरत परंपराएं', प्रियंका-रकुल से लेकर शिल्पा तक, इन सेलेब्स ने मनाया त्योहार; देखें फोटोज

Thu, 29 Oct 2026 10:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:04 PM IST
सार

  • करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लिए भी खास रहा। 
  • इस मौके पर प्रियंका, शिल्पा शेट्टी समेत कई अभिनेत्रियों ने त्योहार मनाकर तस्वीरें साझा कीं।
  • इस खबर में तस्वीरों के साथ देखिए सेलेब्स ने करवा चौथ कैसे मनाया। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth
करवा चौथ सेलिब्रेशन 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड सितारों के बीच भी खास उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन कई अभिनेत्रियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक कपड़ों में सज-संवरकर इस त्योहार की खुशियां मनाती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत, शिल्पा शेट्टी और यामी गौतम समेत कई सेलेब्स ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचा।  
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा लाल सूट में दिखीं खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर लाल रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना। लाल रंग के सूट और मैचिंग दुपट्टे में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ करवा चौथ की रस्म निभाती नजर आईं। एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी भी लाल रंग के कपड़ों में दिखाई दीं।
विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth
करवा चौथ सेलिब्रेशन 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
गुलाबी साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा जलवा
शिल्पा शेट्टी भी करवा चौथ पर पारंपरिक लुक में नजर आईं। अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे और लाल रंग की कढ़ाई की गई थी। माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ शिल्पा का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।
विज्ञापन

Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने भी पति जैकी भगनानी ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। दोनों ने साथ में खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को त्योहार की बधाई भी दी। 
विज्ञापन

Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth
करवा चौथ सेलिब्रेशन 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति किशन शुक्ला के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। दोनों ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर करवा चौथ की पूजा की और रस्में निभाने के बाद रवि किशन की पत्नी ने अपना व्रत खोला।

Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी करवा चौथ मनाकर अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। 

Priyanka Chopra Rakul Preet Shilpa Shetty And Many Celebrities Celebrate Karwa Chauth
करवा चौथ सेलिब्रेशन 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर सेनन
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने पति स्टेबिन बेन के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं, जहां कपल काफी प्यारे पोज देता दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed