फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   King Shah Rukh Khan Birthday Special Gift For Fans Makers Release New Song from the Film

किंग: ‘इस बार दिल में आग लगी है’; शाहरुख के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ पहला गाना; जन्मदिन पर सजा मन्नत

Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
सार

  • King Song Tu Mil Jaye Released: शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर 'किंग' के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। 
  • इस मौके पर मेकर्स ने आधी रात फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है। 
  • जानिए गाने में क्या है खास और कब रिलीज होगी यह फिल्म। 

विज्ञापन
King Shah Rukh Khan Birthday Special Gift For Fans Makers Release New Song from the Film
रिलीज हुआ किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए' - फोटो : Instagram @shahrukhkhan

विस्तार

शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बनाया है। आज वे अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन


फिल्म का पहला गाना किया रिलीज
फिल्म 'डंकी' के तीन साल बाद शाहरुख खान अब फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना- 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos

King Shah Rukh Khan Birthday Special Gift For Fans Makers Release New Song from the Film
'तू मिल जाए' गाने में शाहरुख और दीपिका - फोटो : Youtube @redchilliesentertainment
शाहरुख ने शेयर किया अपडेट
बर्थडे के मौके पर शाहरुख ने खुद इस गाने की रिलीज का अपडेट शेयर किया। गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है... जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है... प्यार और बाकी लड़ाइयों का।'
विज्ञापन

King Shah Rukh Khan Birthday Special Gift For Fans Makers Release New Song from the Film
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
एक्शन-लवर के तौर पर नजर आए शाहरुख
गाने में शाहरुख खान एक एक्शन हीरो और लवर के तौर पर नजर आ रहे हैं। गाने के शुरुआत में शाहरुख कहते हैं- 'मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।' इसके बाद उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। गाने में एक बार फिर शाहरुख-दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

रोमांटिक गाने के बीच में कई एक्शन-पैक सीन भी देखने को मिलते हैं। इस दौरान एक तरफ शाहरुख हथियारों की स्मगलिंग करते नजर आते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक आशिक की तरह। गाने के बीच में बॉलीवुड के बादशाह शर्टलेस सीन के साथ अपनी शानदार बॉडी भी फ्लेक्स करते नजर आते हैं।



वहीं गाने के आखिर में शाहरुख दमदार फाइटिंग सीन्स करते भी दिखते हैं। आखिर में शाहरुख कहते हैं- 'पर इस बार दिल में आग लगी है। अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।' गाने की शुरुआत में रोमांटिक डायलॉग और आखिर में दर्द और एक्शन-पैक सीन्स देखकर अब फैंस की धड़कने और भी बढ़ गईं हैं। 

विज्ञापन

King Shah Rukh Khan Birthday Special Gift For Fans Makers Release New Song from the Film
बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर छाया 'किंग' का पोस्टर - फोटो : ANI
मन्नत और बांद्रा-वर्ली सी लिंक हुआ रौनक 
इस बीच, शाहरुख के सम्मान में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया है और मुंबई में उनके घर 'मन्नत' के बाहर भी त्योहार जैसी सजावट की गई है। शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास अंदाज में सजाया गया है।

इस मौके पर सी लिंक पर रोशनी के साथ शाहरुख की तस्वीरें और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले संदेश नजर आए। इसके साथ शाहरुख का घर मन्नत भी उनके बर्थडे विश से सजता हुआ नजर आया। 

King Shah Rukh Khan Birthday Special Gift For Fans Makers Release New Song from the Film
शाहरुख खान का बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'किंग'
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। 
  • यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यहां देखें फिल्म का गाना-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed