फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Hits Back At Troll Over CJPs Mumbai Protest ask how is Opposing EC Means Opposing Government

जावेद अख्तर: गीतकार ने यूजर को दिया करारा जवाब, सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर उठाया था समझदारी पर सवाल

Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
सार

Javed Akhtar: दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब दिया है। यूजर ने लेखक से पूछा था कि क्या उन्हें पता है कि मुंबई में सीजेपी किस बात के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। 
 

विज्ञापन
Javed Akhtar Hits Back At Troll Over CJPs Mumbai Protest ask how is Opposing EC Means Opposing Government
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) ने दो अक्तूबर को मुंबई के मशहूर शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस बार पार्टी वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। विरोध-प्रदर्शन से कुछ दिन पहले, इलाके के लोगों ने भीड़ और परेशानी की चिंता जताते हुए इसका विरोध किया था। शुक्रवार को, जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। एक ट्रोल ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता भी है कि अभिजीत दीपके की पार्टी किस बात का विरोध कर रही है। इस पर उन्होंने जवाब दिया है।
विज्ञापन

Javed Akhtar Hits Back At Troll Over CJPs Mumbai Protest ask how is Opposing EC Means Opposing Government
गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सभागार में जावेद अख्तर के साथ परिचर्चा का आयोजन हु
निवासियों के विरोध पर क्या बोले जावेद अख्तर?
कॉकरोच जनता पार्टी के मुंबई विरोध-प्रदर्शन के दिन, जावेद अख्तर ने शिवाजी पार्क के निवासियों के विरोध से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि शिवाजी पार्क के कुछ निवासी शोर-शराबे को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं और अधिकारियों से आज शिवाजी पार्क में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मुझे सौ प्रतिशत यकीन है कि जब भी महाराष्ट्र की किसी राजनीतिक पार्टी का कोई जलसा शिवाजी पार्क में आयोजित होगा, तो वे उतनी ही या उससे भी ज्यादा सख्ती से यही आपत्ति जताएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने गीतकार की समझदारी पर उठाया सवाल
अख्तर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक व्यक्ति ने दावा किया कि उन्हें शायद यह भी नहीं पता कि विरोध किस बारे में है।

नसीरुद्दीन शाह: क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

लेखक ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अनुभवी लेखक जावेद ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'क्या कह रहे हैं आप! मुझे लगा कि यह विरोध चुनाव आयोग के खिलाफ है, जो एक पूरी तरह से स्वतंत्र संस्था मानी जाती है और सरकार का हिस्सा नहीं है। मेरे दोस्त, कृपया मुझे बताएं, आपको क्यों लगता है कि चुनाव आयोग का विरोध करना सरकार का विरोध करना है?'

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे नसीरुद्दीन शाह
  • बता दें कि पुलिस की तरफ से सभा की इजाजत न देने के बावजूद मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। 
  • मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। 
  • बॉलीवुड स्टार नसीरुद्दीन शाह भी दादर के पार्क में दीपके से मिलने और अपना समर्थन जताने पहुंचे। 
  • एक वीडियो में उन्हें मंच पर सीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed