Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daler Mehndi first statement after Uttarakhand performance controversy says it touched me

दलेर मेहंदी: 'मैंने जो अनुभव किया उसने मुझे छू लिया...', कॉन्सर्ट विवाद के बाद गायक ने पहली बार दिया बयान

Sun, 08 Nov 2026 07:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Nov 2026 07:46 PM IST
सार

  • दलेर मेहंदी पर ऐसे आरोप लगे कि मेहंदी नशे में थे और उन्हें गाने में दिक्कत हो रही थी।
  • मंत्री ने दावा किया था कि परफॉरमेंस के लिए गायक को 35 लाख रुपये दिए गए थे
  • मीका सिंह ने बताया था कि गायक पिछले दो वर्षों से बीमार हैं और अभी भी ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Daler Mehndi first statement after Uttarakhand performance controversy says it touched me
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कॉन्सर्ट को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद, गायक दलेर मेहंदी ने अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने परिवार, भाई मीका सिंह, संगीत जगत के साथियों और उन फैंस का दिल से आभार जताया है जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। 
विज्ञापन


दीवाली के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए गायक ने सभी को त्योहार की बधाई दी। साथ ही उन्होंने उस प्यार और समर्थन का भी जिक्र किया, जो उन्हें इस घटना के बाद मिला। अपने संदेश में दलेर ने कहा कि उन्हें जो समर्थन मिला, उसने उनके दिल को गहराई से छू लिया है। कुछ ऐसा जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
विज्ञापन
Trending Videos

Daler Mehndi first statement after Uttarakhand performance controversy says it touched me
दलेर मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम@thedalermehndiofficial
क्या बोले दलेर मेहंदी?
गायक ने कहा, 'इस दिवाली मैं खास तौर से आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों में मुझे अपने संगीत के जरिए और हर उस मंच पर जहां मैं खड़ा हुआ हूं, बहुत प्यार मिला है। मगर हाल ही में मैंने जो अनुभव किया है उसने मुझे इस तरह छू लिया है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जिस तरह से आप मेरे साथ खड़े रहे, जिस तरह से आपने मेरे लिए आवाज उठाई, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से बता पाऊंगा कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है। मैंने आपके संदेश पढ़े हैं, आपकी बातें सुनी हैं और आपकी प्रार्थनाओं को महसूस किया है।'

'इस मुश्किल समय में मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। पूरे संगीत और मनोरंजन उद्योग को, भारत के हर कोने से संपर्क करने वाले सभी लोगों को, अपने फैंस को और पूरे देश को- प्यार, विश्वास और सम्मान के लिए धन्यवाद। मैं इसे नतमस्तक होकर और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ स्वीकार करता हूं।'

'हो सकता है कि मैं हर संदेश या हर बात का जवाब न दे पाया हूं, लेकिन कृपया जान लें कि मैंने उन्हें देखा है, महसूस किया है और आपने मेरे प्रति जो दया दिखाई है उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।'
विज्ञापन

Daler Mehndi first statement after Uttarakhand performance controversy says it touched me
दलेर मेहंदी - फोटो : एएनआई
क्या था कॉन्सर्ट विवाद?
यह बयान उत्तराखंड कॉन्सर्ट की घटना के बाद दलेर मेहंदी की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है। जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब नई टिहरी इलाके के नरेंद्र नगर में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' के दौरान, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मेहंदी की परफॉर्मेंस के बीच में उन्हें रोक दिया और उनके गाने पर सवाल उठाए।

बाद में इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वीडियो में मंत्री को गायक की परफॉरमेंस क्षमता पर सवाल उठाते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने मेहंदी से यह भी कहा कि उन्हें एक जाने-माने कलाकार के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा का सम्मान करना चाहिए।

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर ऐसे आरोप लगे कि मेहंदी नशे में थे और उन्हें गाने में दिक्कत हो रही थी। बाद में उनियाल ने एएनआई को बताया कि उन्होंने गायक से इसलिए सवाल किया क्योंकि उन्हें लगा कि मेहंदी लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे। मंत्री ने यह भी दावा किया कि इस परफॉरमेंस के लिए गायक को 35 लाख रुपये दिए गए थे और उन्होंने कहा कि शो जिस तरह से हुआ, उससे वे खुश नहीं थे।
विज्ञापन

Daler Mehndi first statement after Uttarakhand performance controversy says it touched me
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@mikasingh
मीका सिंह ने दी सफाई
इसके बाद सिंगर मीका सिंह ने बताया कि गायक पिछले दो वर्षों से बीमार हैं और अभी भी ठीक हो रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दलेर शराब नहीं पीते हैं। इस तरह उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लगाए गए आरोपों का खंडन किया। इसके बाद से संगीत जगत के कई लोग मेहंदी के समर्थन में सामने आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Daler Mehndi (@thedalermehndiofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed