फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   All Stars FC halts sessions after Tiger Shroff firing confirms founder Bunty Walia

टाइगर श्रॉफ: अभिनेता से जुड़े फुटबॉल क्लब ने रोकी सभी गतिविधियां, बंटी वालिया ने बताया क्यों उठाया बड़ा कदम

Tue, 27 Oct 2026 01:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

  • Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद 'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' ने बड़ा कदम उठाया है।
  • 'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' से टाइग श्रॉफ के अलावा कई दूसरे सितारे भी जुड़े हैं।
  • क्लब ने बताया कि जब तक जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक के लिए खेल स्थगित रहेगा।

विज्ञापन
All Stars FC halts sessions after Tiger Shroff firing confirms founder Bunty Walia
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff

विस्तार

'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' ने अगले आदेश तक अपने साप्ताहिक रविवार अभ्यास सत्रों को स्थगित कर दिया है। क्लब ने यह कदम जुहू में एक फुटबॉल मैदान के बाहर अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना के बाद उठाया है।  इस फैसले की पुष्टि करते हुए क्लब के संस्थापक और फिल्म निर्माता बंटी वालिया ने बताया कि भविष्य की सभी खेल गतिविधियों को रोक दिया गया है, ताकि कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या बोले क्लब के संस्थापक?
न्यूज 18 से बातचीत में बंटी वालिया ने इस एहतियाती कदम की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां फिलहाल के लिए जब तक हम सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू नहीं कर लेते तब तक के लिए ऐसा किया गया है।' उन्होंने बताया कि अभ्यास फिर से शुरू करने से पहले, प्रबंधन जरूरी सुरक्षा उपाय तय करने के लिए अधिकारियों से सलाह लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

All Stars FC halts sessions after Tiger Shroff firing confirms founder Bunty Walia
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
क्लब में शामिल हैं ये कलाकार
अभिनेता पर हमले के तुरंत बाद 25 अक्तूबर को होने वाला अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया था। इस घटना ने वहां आने वाली हिंदी फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। इस चर्चित सेलिब्रिटी फुटबॉल क्लब में अक्सर रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन जैसे बड़े सितारे शामिल होते हैं।
विज्ञापन

कब हुई गोलीबारी की घटना?
  • बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई।
  • टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल मैच के लिए मैदान पर गए थे और वापस लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने वहां मौजूद भीड़ के पास गोलीबारी कर दी।
  • इस दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गया।
  • घटना के एक दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा से तीन अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

All Stars FC halts sessions after Tiger Shroff firing confirms founder Bunty Walia
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
रणबीर कपूर के घर की हुई रेकी
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी इस साजिश की जांच चब आगे बढ़ी, तो पता चला कि आरोपियों ने रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी (निगरानी) की थी।
  • इसके बाद उनका ध्यान टाइगर श्रॉफ की ओर गया।
  • माना जा रहा है कि उन्होंने 'बागी 4' अभिनेता को एक आसान निशाना समझा क्योंकि वह सार्वजनिक जगहों पर बहुत कम सुरक्षा के साथ आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed