{"_id":"6aa7f798b25d38acdb08d952","slug":"aamir-khan-in-talks-for-superhero-film-with-sajid-nadiadwala-and-r-balki-details-inside-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान: क्या अगली फिल्म में सुपरहीरो का रोल निभाएंगे एक्टर? साजिद और आर बाल्की की इस फिल्म में आएंगे नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान: क्या अगली फिल्म में सुपरहीरो का रोल निभाएंगे एक्टर? साजिद और आर बाल्की की इस फिल्म में आएंगे नजर!
Mon, 14 Sep 2026 07:07 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:07 PM IST
सार
Aamir Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि एक्टर एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खबर सामने आ रही है कि आमिर खान एक नई सुपरहीरो फिल्म के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक आर बाल्की के साथ बातचीत कर रहे हैं। क्या अगली फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे आमिर? जानिए।
क्या सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे आमिर?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक आर बाल्की की अगली फिल्म अभी शुरुआती दौर में है और इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आमिर खान को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई है। हालांकि, उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है।
बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और मुख्य किरदार को तैयार करने पर काम किया जाएगा। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने का प्लान है, इसलिए इसके लुक और प्रोडक्शन डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की
- फोटो : सोशल मीडिया
साजिद और आर बाल्की के साथ हो सकती है पहली फिल्म
आमिर खान किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले उसकी स्क्रिप्ट पर काफी समय देते हैं। वह तभी किसी प्रोजेक्ट के लिए हां करते हैं, जब उन्हें कहानी पूरी तरह पसंद आती है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर भी आमिर और मेकर्स के बीच लगातार बातचीत होने की खबर है।
अगर यह फिल्म बनती है तो यह आमिर खान की साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ पहली फिल्म होगी। आमिर और साजिद काफी समय से दोस्त हैं, लेकिन दोनों ने अब तक साथ में किसी फिल्म पर काम नहीं किया है।
वहीं, आर बाल्की अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘चीनी कम’, ‘पा’, ‘की एंड का’, ‘पैडमैन’ और ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ऐसे में आमिर के साथ उनका सुपरहीरो प्रोजेक्ट इस जॉनर से कुछ अलग हो सकता है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर इस फिल्म पर कर रहे हैं काम
ये भी पढ़ें- एजाज खान: इन्फ्लुएंसर को मैसेज करके बुरे फंसे अभिनेता? आरोप- मिलकर कॉफी या वाइन पीने को कहा; जमकर हुई आलोचना
- आमिर की फिलहाल पक्की फिल्म ‘ललकारा’ है, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं।
- यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा 1952 की चर्चित भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है।
- इसकी शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
- इसके बाद आमिर के राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम करने की भी खबर है।