{"_id":"6aeec1e28e234b36ee0e2c6f","slug":"bigg-boss-20-did-kaashvi-hint-at-breakup-with-scoutop-last-dance-post-sparks-speculation-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: क्या लव गिल के कारण खत्म हुआ स्काउट ओपी और काश्वी का रिश्ता? 'लास्ट डांस' वाले बयान से मची हलचल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: क्या लव गिल के कारण खत्म हुआ स्काउट ओपी और काश्वी का रिश्ता? 'लास्ट डांस' वाले बयान से मची हलचल
Sat, 07 Nov 2026 11:45 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:45 AM IST
सार
- स्काउट ओपी और काश्वी कई वर्षों से रिलेशनशिप में हैं।
- काश्वी ने लव गिल के साथ स्काउट की नजदीकियों पर नाराजगी जाहिर की थी।
- वीकेंड का वार में पहुंचकर काश्वी ने स्काउट को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
स्काउट ओपी, काश्वी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी का रिश्ता इन दिनों चर्चा में है। शो में लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों से काश्वी पहले ही नाराजगी जता चुकी हैं। उन्होंने शो के मंच पर पहुंचकर स्काउट को उनकी हदें याद दिलाई थीं और कहा था कि वह अपने गेम को खराब कर रहे हैं। वहीं, अब काश्वी के कुछ बयानों ने दोनों के ब्रेकअप की अटकलों को हवा दे दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
काशवी, स्काउट
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या स्काउट और काश्वी का हुआ ब्रेकअप?
हाल ही में काश्वी ने एक लाइवस्ट्रीम किया, जिसमें उनकी बातों ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने और स्काउट के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर लोगों को लगा कि दोनों का पांच साल पुराना रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। लाइव के दौरान उन्होंने 'फाइनल एक्ट' और 'लास्ट डांस' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
काश्वी ने स्काउट के फैंस और दर्शकों से बात करते हुए अपने पांच साल के रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'सिर्फ पांच साल ही तो थे, दूसरों के तो... अगर आप समझ रहे हैं तो समझ रहे हैं।' इसके बाद उन्होंने फैंस से अपील की कि वे रियलिटी शो को स्काउट की निजी जिंदगी से अलग रखें। उन्होंने कहा कि लोग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाने के बजाय स्काउट को शो में सपोर्ट करते रहें।
लाइवस्ट्रीम के आखिर में काश्वी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए यह फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है।' हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी साफ किया कि यह दो लोगों के बीच की निजी बात है और वह इस बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं।

स्काउट-काशवी-लव गिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पांच साल से रिलेशनशिप में थे काश्वी और स्काउट
बताया जाता है कि काश्वी और स्काउट ओपी करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर तब से सवाल उठने लगे, जब 'बिग बॉस 20' में स्काउट की लव गिल के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। शो में स्काउट और लव हमेशा अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताते आए हैं, लेकिन दोनों की लगातार बातचीत और एक-दूसरे के साथ नजदीकी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
बताया जाता है कि काश्वी और स्काउट ओपी करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर तब से सवाल उठने लगे, जब 'बिग बॉस 20' में स्काउट की लव गिल के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। शो में स्काउट और लव हमेशा अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताते आए हैं, लेकिन दोनों की लगातार बातचीत और एक-दूसरे के साथ नजदीकी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्काउट-काशवी-लव गिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वीकेंड का वार में स्काउट को काश्वी ने लगाई थी फटकार
लव के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों को देखकर काश्वी वीकेंड का वार में शो पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने स्काउट से सीधे सवाल किए और लव के साथ उनकी नजदीकियों पर आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने स्काउट को उनकी सीमाएं याद दिलाईं। हालांकि, लव को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों के कारण काश्वी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
इसके बाद काश्वी ने अपने बयानों के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं, बल्कि स्काउट को उनके व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराना था। उन्होंने यह भी माना कि उनकी कुछ बातें असंवेदनशील थीं और उन्हें अपनी बात बेहतर तरीके से रखनी चाहिए थी।